महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व
Mahabharata (Vol 4) - Drona, Karna, Shalya, Sauptika and Stri Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 1377, कुल 3237 में से
संदर्भ में पढ़ेंव्यास उवाच
कर्णमासाद्य संग्रामे दिष्ट्या जीवति फाल्गुनः ।। ५८ ।। सव्यसाचिवधाकाङ्क्षी शक्तिं रक्षितवान् हि सः । व्यासने कहा— राजन्! बड़े सौभाग्यकी बात है कि संग्राममें कर्णका सामना करके भी अर्जुन अभी जीवित हैं; क्योंकि उसने उन्हींके वधकी इच्छासे अपने पास इन्द्रकी दी हुई शक्ति रख छोड़ी थी ।। ५८ १/२ ।।
न चागाद् द्वैरथं जिष्णुर्दिष्ट्या तेन महारणे ।। ५९ ।। सृजेतां स्पर्धिनावेतौ दिव्यान्यस्त्राणि सर्वशः । वध्यमानेषु चास्त्रेषु पीडितः सूतनन्दनः ।। ६० ।। वासवीं समरे शक्तिं ध्रुवं मुञ्चेद् युधिष्ठिर । ततो भवेत् ते व्यसनं घोरं भरतसत्तम ।। ६१ ।। उस महासमरमें कर्णके साथ द्वैरथयुद्ध करनेके लिये अर्जुन नहीं गये, यह बहुत अच्छा हुआ। ये दोनों वीर एक-दूसरेसे स्पर्धा रखते हैं; अतः युधिष्ठिर! यदि ये सब प्रकारसे दिव्यास्त्रोंका प्रयोग करते तो फिर अपने अस्त्रोंके नष्ट होनेपर सूतनन्दन कर्ण पीड़ित हो समरांगणमें इन्द्रकी दी हुई शक्तिको निश्चय ही अर्जुनपर चला देता। भरतश्रेष्ठ! उस दशामें तुमपर और भयंकर विपत्ति टूट पड़ती ।।
दिष्ट्या रक्षो हतं युद्धे सूतपुत्रेण मानद । वासवीं कारणं कृत्वा कालेनोपहतो ह्यसौ ।। ६२ ।। मानद! यह हर्षकी बात है कि युद्धमें सूतपुत्र कर्णने उस राक्षसको ही मारा है। वास्तवमें इन्द्रकी शक्तिको निमित्त बनाकर कालने ही उसका वध किया है ।। ६२ ।।
तवैव कारणाद् रक्षो निहतं तात संयुगे । मा क्रुधो भरतश्रेष्ठ मा च शोके मनः कृथाः ।। ६३ ।। प्राणिनामिह सर्वेषामेषा निष्ठा युधिष्ठिर । तात! भरतश्रेष्ठ तुम्हारे हितके लिये ही वह राक्षस युद्धमें मारा गया है; ऐसा समझकर न तो तुम किसीपर क्रोध करो और न मनमें शोकको ही स्थान दो। युधिष्ठिर! इस जगत्के समस्त प्राणियोंकी अन्तमें यही गति होती है ।।
भ्रातृभिः सहितः सर्वैः पार्थिवैश्च महात्मभिः ।। ६४ ।। कौरवान् समरे राजन् प्रतियुध्यस्व भारत । पञ्चमे दिवसे तात पृथिवी ते भविष्यति ।। ६५ ।। भरतवंशी नरेश! तुम अपने समस्त भाइयों तथा महामना भूपालोंके साथ जाकर समरभूमिमें कौरवोंका सामना करो। तात! आजके पाँचवें दिन यह सारी पृथ्वी तुम्हारी हो जायगी ।।