महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व

महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व
Mahabharata (Vol 4) - Drona, Karna, Shalya, Sauptika and Stri Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
DevanagariSanskritpublished3,237 पृष्ठ
पृष्ठ 1982, कुल 3237 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 1982
आसीद् बुद्धिः कथं युद्धमेतदद्य भविष्यति ।
राजेन्द्र! वे दोनों महारथी जब परस्पर भिड़ गये, उस समय वह देखकर मेरे मनमें यह विचार उठने लगा कि न जाने यह युद्ध कैसा होगा? ।। २३ १/२ ।।
ततो भीमो रणश्लाघी छादयामास पत्रिभिः ।। २४ ।।
कर्णं रणे महाराज पुत्राणां तव पश्यताम् ।
महाराज! तदनन्तर युद्धका हौसला रखनेवाले भीमसेनने अपने बाणोंसे आपके पुत्रोंके देखते-देखते कर्णको आच्छादित कर दिया ।। २४ १/२ ।।
ततः कर्णो भृशं क्रुद्धो भीमं नवभिरायसैः ।। २५ ।।
विव्याध परमास्त्रज्ञो भल्लैः संनतपर्वभिः ।
तब उत्तम अस्त्रोंके ज्ञाता कर्णने अत्यन्त कुपित हो लोहेके बने हुए और झुकी हुई गाँठवाले नौ भल्लोंसे भीमसेनको घायल कर दिया ।। २५ १/२ ।।