महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व
Mahabharata (Vol 4) - Drona, Karna, Shalya, Sauptika and Stri Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 758, कुल 3237 में से
संदर्भ में पढ़ेंनरेश्वर! सात्यकिको अपने भीतर प्रवेश करनेके लिये उत्सुक देख आपकी सेनापर पुनः मोह छा गया और वह बारंबार काँपने लगी ।। ७८ १/२ ।।
ततः प्रयात: सहसा तव सैन्यं स सात्यकिः ।। ७९ ।।
दिदृक्षुरर्जुनं राजन् धर्मराजस्य शासनात् ।
राजन्! तदनन्तर धर्मराजकी आज्ञाके अनुसार अर्जुनसे मिलनेके लिये सात्यकि आपकी सेनाकी ओर वेगपूर्वक बढ़े ।। ७९ १/२ ।।
इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि जयद्रथवधपर्वणि सात्यकिप्रवेशे
द्वादशाधिकशततमोऽध्यायः ।। ११२ ।।
इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत जयद्रथवधपर्वमें सात्यकिका कौरव-सेनामें प्रवेशविषयक एक सौ बारहवाँ अध्याय पूरा हुआ ।। ११२ ।।
* अंजनके कुलमें उत्पन्न हुए हाथियोंका लक्षण इस प्रकार बतलाया गया है—
स्निग्धनीलाम्बुदप्रख्या बलिनो विपुलैः करैः । सुविभक्तमहाशीर्षाः
करिणोऽञ्जनवंशजाः ।।
‘स्निग्ध एवं नील-वर्णके मेघोंकी घटाके समान काले, बलवान्, विशाल शुण्डदण्डसे सुशोभित तथा सुन्दर विभागयुक्त विशाल मस्तकवाले हाथी अंजनकुलकी संतानें हैं।’