भारतकोश
महाभारत (खंड ६) - अनुशासन, आश्वमेधिक, आश्रमवासिक, मौसल, महाप्रस्थानिक, स्वर्गारोहण व हरिवंश पर्व

महाभारत (खंड ६) - अनुशासन, आश्वमेधिक, आश्रमवासिक, मौसल, महाप्रस्थानिक, स्वर्गारोहण व हरिवंश पर्व

Mahabharata (Vol 6) - Anushasana to Harivamsa Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariSanskritpublished2,566 पृष्ठ

पृष्ठ 1249, कुल 2566 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1249

भगवन् देवदेवेश केचित् सौभाग्यसंयुताः । रूपभोगविहीनाश्च दृश्यन्ते प्रमदाप्रियाः ॥ केन कर्मविपाकेन तन्मे शंसितुमर्हसि ॥ उमाने पूछा— भगवन्! देवदेवेश्वर! कुछ मनुष्य सौभाग्यशाली होते हैं, जो रूप और भोगसे हीन होनेपर भी नारीको प्रिय लगते हैं। किस कर्म-विपाकसे ऐसा होता है? यह मुझे बताइये ॥

श्रीमहेश्वर उवाच

ये पुरा मानुषा देवि सौम्यशीलाः प्रियंवदाः । स्वदारैरेव संतुष्टा दारेषु समवृत्तयः ॥ दाक्षिण्येनैव वर्तन्ते प्रमदास्वप्रियास्वपि । न तु प्रत्यादिशन्त्येव स्त्रीदोषान् गुणसंश्रितान् ॥ अन्नपानीयदाः काले नृणां स्वादुप्रदाश्च ये । स्वदारव्रतिनश्चैव धृतिमन्तो निरत्ययाः ॥ एवंयुक्तसमाचाराः पुनर्जन्मनि शोभने । मानुषास्ते भवन्त्येव सततं सुभगा भृशम् ॥ अर्थादृतेऽपि ते देवि भवन्ति प्रमदाप्रियाः ॥ श्रीमहेश्वरने कहा— देवि! जो मनुष्य पहले सौम्य-स्वभावके तथा प्रिय वचन बोलनेवाले होते हैं, अपनी ही पत्नीमें संतुष्ट रहते हैं, यदि कई पत्नियाँ हों तो उन सबपर समान भाव रखते हैं, अपने स्वभावके कारण अप्रिय लगनेवाली स्त्रियोंके प्रति भी उदारतापूर्ण बर्ताव करते हैं, स्त्रियोंके दोषोंकी चर्चा नहीं करते, उनके गुणोंका ही बखान करते हैं, समयपर अन्न और जलका दान करते हैं, अतिथियोंको स्वादिष्ट अन्न भोजन कराते हैं, अपनी पत्नीके प्रति ही अनुरक्त रहनेका नियम लेते हैं, धैर्यवान् और दुःखरहित होते हैं, शोभने! ऐसे आचारवाले मनुष्य पुनर्जन्म लेनेपर सदा सौभाग्यशाली होते ही हैं। देवि! वे धनहीन होनेपर भी अपनी पत्नीके प्रीतिपात्र होते हैं ॥

उमोवाच

दुर्भागाः सम्प्रदृश्यन्ते आर्या भोगयुता अपि । केन कर्मविपाकेन तन्मे शंसितुमर्हसि ॥ उमाने पूछा— भगवन्! बहुत-से श्रेष्ठ पुरुष भोगोंसे सम्पन्न होनेपर भी दुर्भाग्यके मारे दिखायी देते हैं। किस कर्मविपाकसे ऐसा सम्भव होता है? यह मुझे बताइये ॥

श्रीमहेश्वर उवाच

तदहं ते प्रवक्ष्यामि शृणु सर्वं समाहिता ॥