मार्क्सवाद और रामराज्य (स्वामी करपात्री जी महाराज - साम्यवाद समीक्षा एवं वैदिक समाज-दर्शन)
Marxvad aur Ramrajya of Swami Karpatri Maharaj
धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 127, कुल 866 में से
संदर्भ में पढ़ें१६४ मार्क्सवाद और रामराज्य नैतिकता और अनुबन्धोको स्थान नहीं देता । उसने भी राज्यको साध्य बनाया है, साधन नही । 'राज्य सर्वेसर्वा है ।' अनुबन्धवादमे राज्य कृत्रिम संस्था मानी गयी, व्यक्तिको सर्वोच्च स्थान मिला, सामाजिक हित गौण हो गया । ह्यूम, बेन्थस आदिने उपयोगिताको राज्यके जन्मका कारण कहा । इन्होने राज्यके अनुबन्धवादी और कृत्रिम रूपका खण्डन किया । परंतु उपयोगिताके आधारपर व्यक्तिको सर्वेसर्वा माना । आदर्शवादने राज्यको प्राकृतिक संस्था और व्यक्तिको स्वभावतः सामाजिक प्राणी कहा । इसीलिये प्राणी संस्था या समाज बनाता है । इसी प्रवृत्तिसे राज्य बना । व्यक्तिका राज्यमें रहना आन्तरिक मनोवृत्तिके अनुकूल है । राज्य व्यक्तिकी सामाजिक मनोवृत्तिका प्रतिबिम्ब है । इसमें राज्य साध्य है, व्यक्ति साधन । परंतु भारतीय भावनाके अनुसार 'रञ्जनाद्राजा' के सिद्धान्तानुसार प्रजाका रञ्जन करना ही राजाका कार्य है । प्रजाहितार्थ तथा व्यक्तियोके हितार्थ राजा अपने सर्वस्वका बलिदान करता है— स्नेहं दया च सौख्यं च यदि वा जानकीमपि । आराधनाय लोकस्य मुञ्चतो नास्ति मे व्यथा ॥ (उत्तररामचरि० १ । १२) व्याधि नास हित जननी गनै न सो सिसु पीर । —के अनुसार यह ठीक है कि कई प्रजाहित ऐसे हो सकते हैं कि जिन्हें सामान्य जन नहीं समझ सकते । परंतु समष्टिमे विशिष्टो एव विशेषज्ञोका अभाव नही रहता । अतः समष्टिकी उपेक्षा कर नियमनिर्माण या समाजकी इच्छाके प्रतिकूल कार्य करनेके लिये बाध्य करना न्यायसङ्गत नही । कहा जा चुका है कि डाक्टरसे आपरेशन कराया जा सकता है, परंतु विरोधी शत्रुको ऐसा करनेकी स्वतन्त्रता नहीं दी जा सकती । सावयववादके अनुसार नागरिक अङ्गहित और राज्य सावयवहित अन्योन्याश्रित है । सावयवराज्यके बिना अवयव नागरिककी बौद्धिक, शारीरिक, नैतिक, आर्थिक प्रगति नहीं हो सकती । समाज या राज्यके बाहर सभ्य-जीवन सम्भव नही होता । इस दृष्टिसे राज्य एक आवश्यक विकार न होकर अनिवार्य प्राकृतिक संस्था है । हाब्सके सत्ताधारी 'दीर्घकाय मानवदेव' (लेवियाथन) के समान ही आदर्शवादियोने भी नागरिकोंके हितार्थ एक 'दीर्घकाय' को समाजशास्त्रमें प्रस्तुत किया। यह 'दीर्घकाय' आदर्शवादियोका राज्य है। हीगेलका राज्य विश्वात्मा या 'सर्वव्यापक विचार-तत्त्व'का प्रतिबिम्ब है। बोसाकेका राज्य 'सामान्येच्छा'- का प्रतीक है। इन सिद्धान्तोकी ओटमे व्यक्तिगत उचित स्वतन्त्रताका भी अपहरण किया गया । नैतिकताकी वृद्धि राज्य तथा नागरिकका सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य माना जाना ही आदर्शवादका भौतिकवादियोसे वैशिष्ट्य है । राजनीति शास्त्रके साथ आचार-