भारतकोश
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ

पृष्ठ 60, कुल 1098 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 60

५० * मत्स्यपुराण *

बारहवाँ अध्याय

इलाका वृत्तान्त तथा इक्ष्वाकु-वंशका वर्णन

सूत उवाच
अथान्विषन्तो राजानं भ्रातरस्तस्य मानवाः।
इक्ष्वाकुप्रमुखा जग्मुस्तदा शरवणान्तिकम्॥ १

ततस्ते ददृशुः सर्वे वडवामग्रतः स्थिताम्।
रत्नपर्याणकिरणदीप्तकायामनुत्तमाम् ॥ २

पर्याणप्रत्यभिज्ञानात् सर्वे विस्मयमागताः।
अयं चन्द्रप्रभो नाम वाजी तस्य महात्मनः॥ ३

अगमद् वडवारूपमुत्तमं केन हेतुना।
ततस्तु मैत्रावरुणिं पप्रच्छुस्ते पुरोधसम्॥ ४

किमित्येतदभूच्चित्रं वद योगविदां वर।
वसिष्ठश्चाब्रवीत् सर्वं दृष्ट्वा तद् ध्यानचक्षुषा॥ ५

समयः शम्भुदयिताकृतः शरवणे पुरा।
यः पुमान् प्रविशेदत्र स नारीत्वमवाप्स्यति॥ ६

अयमश्वोऽपि नारीत्वमगाद् राज्ञा सहैव तु।
पुनः पुरुषतामेति यथासौ धनदोपमः॥ ७

तथैव यत्नः कर्तव्यश्चाराध्यैव पिनाकिनम्।
ततस्ते मानवा जग्मुर्यत्र देवो महेश्वरः॥ ८

तुष्टुवुर्विविधैः स्तोत्रैः पार्वतीपरमेश्वरौ।
तावूचतुरलङ्घ्योऽयं समयः किंतु साम्प्रतम्॥ ९

इक्ष्वाकोरश्वमेधेन यत् फलं स्यात् तदावयोः।
दत्त्वा किम्पुरुषो वीरः स भविष्यत्यसंशयम्॥ १०

तथेत्युक्तास्ततस्ते तु जग्मुर्वैवस्वतात्मजाः।
इक्ष्वाकोश्चाश्वमेधेन चेलः किम्पुरुषोऽभवत्॥ ११**सूतजी कहते हैं—**ऋषियो! (बहुत दिनोंतक राजा इलके राजधानी न लौटनेपर सशङ्कित होकर) उनके छोटे भाई मनु-पुत्र इक्ष्वाकु आदि राजा इल (सुद्युम्न)-का अन्वेषण करते हुए उसी शरवणके निकट जा पहुँचे। वहाँ उन सभीने मार्गके अग्रभागमें खड़ी हुई एक अनुपम घोड़ीको देखा, जिसका शरीर रत्ननिर्मित जीनकी किरणोंसे उद्दीप्त हो रहा था। तत्पश्चात् जीनको पहचानकर वे सभी बन्धु आश्चर्यचकित हो गये (और परस्पर कहने लगे—) 'अरे! यह तो हमारे भाई महात्मा राजा इलका चन्द्रप्रभ नामक घोड़ा है! किस कारण यह सुन्दर घोड़ीके रूपमें परिणत हो गया!' तब वे सभी लौटकर अपने कुल-पुरोहित महर्षि वसिष्ठके पास जाकर पूछने लगे—'योगवेत्ताओंमें श्रेष्ठ महर्षे! ऐसी आश्चर्यजनक घटना क्यों घटित हुई? इसका रहस्य हमें बताइये।' तब महर्षि वसिष्ठ ध्यानदृष्टिद्वारा सारा वृत्तान्त जानकर इक्ष्वाकु आदिसे बोले—'राजपुत्रो! पूर्वकालमें शम्भु-पत्नी उमाने इस शरवणके विषयमें ऐसा समय (शर्त) निर्धारित कर रखा है कि 'जो पुरुष इस शरवणमें प्रवेश करेगा, वह स्त्री-रूपमें परिवर्तित हो जायगा।' इसी कारण राजा इलके साथ-ही-साथ यह घोड़ा भी स्त्रीत्वको प्राप्त हो गया है। अब जिस प्रकार राजा इल कुबेरकी भाँति पुनः पुरुषत्वको प्राप्त कर सकें, तुमलोगोंको पिनाकधारी शंकरकी आराधना करके वैसा ही प्रयत्न करना चाहिये।' महर्षि वसिष्ठकी आज्ञा पाकर वे सभी मनु-पुत्र वहाँ गये, जहाँ देवाधिदेव महेश्वर विराजमान थे। वहाँ उन्होंने विभिन्न स्तोत्रोंद्वारा पार्वती और परमेश्वरका स्तवन किया। (उस स्तवनसे प्रसन्न होकर) पार्वती और परमेश्वरने कहा—'राजकुमारो! यद्यपि मेरे इस नियम (शर्त) का उल्लङ्घन नहीं किया जा सकता, तथापि इस समय उसके निवारणके लिये मैं एक उपाय बतला रहा हूँ। यदि इक्ष्वाकुद्वारा किये गये अश्वमेध-यज्ञका जो कुछ फल हो, वह सारा-का-सारा हम दोनोंको समर्पित कर दिया जाय तो राजा इल निःसंदेह किम्पुरुष (किन्नर) हो जायेंगे।' यह सुनकर 'बहुत अच्छा, ऐसा ही होगा'—यों कहकर वैवस्वत मनुके वे सभी पुत्र राजधानीको लौट आये। घर आकर इक्ष्वाकुने अश्वमेध-यज्ञका अनुष्ठान किया और उसका पुण्य-फल पार्वती-परमेश्वरको अर्पित कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप इल किम्पुरुष हो गये।