मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 669, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ें| * अध्याय १५८ * | ६५९ |

| वीरक उवाच
नतसुरासुरमौलिमिलन्मणि-
प्रचयकान्तिकरालनखाङ्किते।
नगसुते शरणागतवत्सले
तव नतोऽस्मि नतार्त्तिविनाशिनि॥ ११

तपनमण्डलमण्डितकन्धरे
पृथुसुवर्णसुवर्णनगद्युते।
विषभुजङ्गनिषङ्गविभूषिते
गिरिसुते भवतीमहमाश्रये॥ १२

जगति कः प्रणताभिमतं ददौ
झटिति सिद्धनुते भवती यथा।
जगति कां च न वाञ्छति शङ्करो
भुवनधृत्तनये भवतीं यथा॥ १३

विमलयौगविनिर्मितदुर्जय-
स्वतनुतुल्यमहेश्वरमण्डले।
विदलितान्धकबान्धवसंहतिः
सुरवरैः प्रथमं त्वमभिष्टुता॥ १४

सितसटापटलोद्धतकन्धरा-
भरमहामृगराजस्थिता।
विकलशक्तिमुखानलपिङ्गलायत
भुजौघ विपिष्टमहासुरा ॥ १५

निगदिता भुवनैरिति चण्डिका
जननि शुम्भनिशुम्भनिषूदनी।
प्रणतचिन्तितदानवदानव-
प्रमथनैकरतिस्तरसा भुवि॥ १६

वियति वायुपथे ज्वलनोज्ज्वले-
ऽवनितले तव देवि च यद्वपुः।
तदजितेऽप्रतिमे प्रणमाम्यहं
भुवनभाविनि ते भववल्लभे॥ १७

जलधयो ललितोद्धतवीचयो
हुतवहद्युतयश्च चराचरम्।
फणसहस्रभृतश्च भुजङ्गमा-
स्त्वदभिधास्यति मय्यभयंकराः॥ १८

भगवति स्थिरभक्तजनाश्रये
प्रतिगतो भवतीचरणाश्रयम्।
करणजातमिहास्तु ममाचलं
नुतिलवाप्तिफलाशयहेतुतः ॥ १९ | वीरकने कहा—गिरिराजकुमारी! आपके चरण-नख प्रणत हुए सुरों और असुरोंके मुकुटोंमें लगी हुई मणिसमूहोंकी उत्कट कान्तिसे सुशोभित होते रहते हैं। आप शरणागतवत्सला तथा प्रणतजनोंका कष्ट दूर करनेवाली हैं। मैं आपके चरणोंमें नमस्कार कर रहा हूँ। गिरिनन्दिनि! आपके कन्धे सूर्य-मण्डलके समान चमकते हुए सुशोभित हो रहे हैं। आपकी शरीरकान्ति प्रचुर सुवर्णसे परिपूर्ण सुमेरु गिरिकी तरह है। आप विषैले सर्परूपी तरकससे विभूषित हैं, मैं आपका आश्रय ग्रहण करता हूँ। सिद्धोंद्वारा नमस्कार की जानेवाली देवि! आपके समान जगत्में प्रणतजनोंके अभीष्टको तुरंत प्रदान करनेवाला दूसरा कौन है? गिरिजे! इस जगत्में भगवान् शंकर आपके समान किसी अन्य स्त्रीकी इच्छा नहीं करते। आपने महेश्वर-मण्डलको निर्मल योगबलसे निर्मित अपने शरीरके तुल्य दुर्जय बना दिया है। आप मारे गये अन्धकासुरके भाई-बन्धुओंका संहार करनेवाली हैं। सुरेश्वरोंने सर्वप्रथम आपकी स्तुति की है। आप श्वेत वर्णकी जटा (केश)-समूहसे आच्छादित कंधेवाले विशालकाय सिंहरूपी रथपर आरूढ़ होती हैं। आपने चमकती हुई शक्तिके मुखसे निकलनेवाली अग्निकी कान्तिसे पीला पड़नेवाली लम्बी भुजाओंसे प्रधान-प्रधान असुरोंको पीसकर चूर्ण कर दिया है॥ ११—१५॥

जननि! त्रिभुवनके प्राणी आपको शुम्भ-निशुम्भका संहार करनेवाली चण्डिका कहते हैं। एकमात्र आप इस भूतलपर विनम्र जनोंद्वारा चिन्तना किये गये प्रधान-प्रधान दानवोंका वेगपूर्वक मर्दन करनेमें उत्साह रखनेवाली हैं। देवि! आप अजेय, अनुपम, त्रिभुवन-सुन्दरी और शिवजीकी प्राणप्रिया हैं, आपका जो शरीर आकाशमें, वायुके मार्गमें, अग्निकी भीषण ज्वालाओंमें तथा पृथ्वीतलपर भासमान है, उसे मैं प्रणाम करता हूँ। रुचिर एवं भीषण लहरोंसे युक्त महासागर, अग्निकी लपटें, चराचर जगत् तथा हजारों फण धारण करनेवाले बड़े-बड़े नाग—ये सभी आपका नाम लेनेवाले मेरे लिये भयंकर नहीं दीख पड़ते। अनन्य भक्तजनोंकी आश्रयभूता भगवति! मैं आपके चरणोंकी शरणमें आ पड़ा हूँ। आपके चरणोंमें प्रणत होनेसे प्राप्त हुए थोड़े-से फलके कारण मेरा इन्द्रियसमुदाय आपके चरणोंमें अटल स्थान प्राप्त करे। |