भारतकोश
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ

पृष्ठ 670, कुल 1098 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 670

६६० * मत्स्यपुराण *

प्रशममेहि ममात्मजवत्सले
तव नमोऽस्तु जगत् त्रयसंश्रये।
त्वयि ममास्तु मतिः सततं शिवे
शरणगोऽस्मि नतोऽस्मि नमोऽस्तु ते॥ २०पुत्रवत्सले! मेरे लिये पूर्णरूपसे शान्त हो जाइये। त्रिलोकीकी आश्रयभूता देवि! आपको नमस्कार है। शिवे! मेरी बुद्धि निरन्तर आपके चिन्तनमें ही लगी रहे। मैं आपके शरणागत हूँ और चरणोंमें पड़ा हूँ। आपको नमस्कार है॥१६-२०॥
सूत उवाच**सूतजी कहते हैं—**ऋषियो! वीरकके इस प्रकार संस्तवन करनेपर पार्वतीदेवी प्रसन्न हो गयीं, तब वे अपने पति शिवजीके सुन्दर भवनमें प्रविष्ट हुईं। इधर द्वारपाल वीरकने शिवजीके दर्शनकी अभिलाषासे आये हुए देवोंको आदरपूर्वक ऐसा कहकर अपने-अपने घरोंको लौटा दिया कि ‘देवगण! इस समय मिलनेका अवसर नहीं है; क्योंकि भगवान् शंकर एकान्तमें पार्वतीदेवीके साथ क्रीडा कर रहे हैं।’ ऐसा कहे जानेपर वे जैसे आये थे, वैसे ही लौट गये। इस प्रकार एक हजार वर्ष व्यतीत हो जानेपर देवताओंके मनमें उतावली उत्पन्न हो गयी, तब उन्होंने शंकरजीकी चेष्टाका पता लगानेके लिये अग्निको भेजा। वहाँ जाकर अग्निदेवने शुकका रूप धारण किया और गवाक्षमार्गसे भीतर प्रवेश करके देखा कि शंकरजी गिरिजाके साथ शय्यापर विराजमान हैं। उधर देवेश्वर शंकरजीकी दृष्टि शुकरूपी अग्निपर पड़ गयी, तब महादेव कुछ क्रुद्ध-से होकर अग्निसे बोले।
प्रसन्ना तु ततो देवी वीरकस्येति संस्तुता।
प्रविवेश शुभं भर्तुर्भवनं भूधरात्मजा॥ २१
द्वारस्थो वीरको देवान् हरदर्शनकाङ्क्षिणः।
व्यसर्जयत् स्वकान्येव गृहाण्यादरपूर्वकम्॥ २२
नास्त्यत्रावसरो देवा देव्या सह वृषाकपिः।
निभृतः क्रीडतीत्युक्ता ययुस्ते च यथागतम्॥ २३
गते वर्षसहस्रे तु देवास्त्वरितमानसाः।
ज्वलनं चोदयामासुर्ज्ञातुं शङ्करचेष्टितम्॥ २४
प्रविश्य जालरन्ध्रेण शुकरूपी हुताशनः।
ददृशे शयने शर्वं रतं गिरिजया सह॥ २५
ददृशे तं च देवेशो हुताशं शुकरूपिणम्।
तमुवाच महादेवः किञ्चित्कोपसमन्वितः॥ २६
शर्व उवाच**शिवजीने कहा—**अग्ने! चूँकि तुमने ही यह विघ्न उपस्थित किया है, इसलिये इसका फल भी तुम्हें भोगना पड़ेगा। ऐसा कहे जानेपर अग्नि हाथ जोड़कर शंकरजीद्वारा आधान किये गये वीर्यको पी गये और उसे सभी देवताओंके शरीरमें विभक्त करके उन्हें पूर्ण कर दिया। तदनन्तर शंकरजीका वह तपाये हुए स्वर्णके समान कान्तिमान् वीर्य देवताओंका उदर फाड़कर बाहर निकल आया और शंकरजीके उस विस्तृत आश्रममें अनेकों योजनोंमें विस्तृत एवं निर्मल जलसे पूर्ण महान् सरोवरके रूपमें परिणत हो गया। उसमें स्वर्णकी-सी कान्तिवाले कमल खिले हुए थे और नाना प्रकारके पक्षी चहचहा रहे थे। तत्पश्चात् स्वर्णमय वृक्ष एवं अगाध जलसे सम्पन्न उस सरोवरके विषयमें सुनकर कुतूहलसे भरी हुई पार्वतीदेवी उस स्वर्णमय कमलसे भरे हुए सरोवरके तटपर गयीं और उसके कमलको सिरपर धारण करके जलक्रीडा करने लगीं। तत्पश्चात् पार्वतीदेवी सखीके साथ उस सरोवरके तटपर बैठ गयीं और उस सरोवरके कमलकी गन्धसे सुवासित स्वच्छ स्वादिष्ट जलको पीनेकी इच्छा करने लगीं।
यस्मात्तु त्वत्कृतो विघ्नस्तस्मात्त्वय्युपपद्यते।
इत्युक्तः प्राञ्जलिर्वह्निरपिबद् वीर्यमाहितम्॥ २७
तेनापूर्यंत तान् देवांस्तत्तत्कायविभेदतः।
विपाट्य जठरं तेषां वीर्यं माहेश्वरं ततः॥ २८
निष्क्रान्तं तप्तहेमाभं वितते शङ्कराश्रमे।
तस्मिन् सरो महज्जातं विमलं बहुयोजनम्॥ २९
प्रोत्फुल्लहेमकमलं नानाविहगनादितम्।
तच्छ्रुत्वा तु ततो देवी हेमद्रुममहाजलम्॥ ३०
जगाम कौतुकाविष्टा तत्सरः कनकाम्बुजम्।
तत्र कृत्वा जलक्रीडां तदब्जकृतशेखरा॥ ३१
उपविष्टा ततस्तस्य तीरे देवी सखीयूता।
पातुकामा च तत्तोयं स्वादु निर्मलपङ्कजम्॥ ३२