भारतकोश
मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ

पृष्ठ 857, कुल 1098 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 857
* अध्याय २०९ *८४७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
द्रागिमां चमरीं पश्य सितवालानुगच्छतीम्।
अन्वास्ते चमरः कामी मां च पश्यति गर्वितः॥ २७

आतपे गवयं पश्य प्रकृष्टं भार्यया सह।
रोमन्थनं प्रकुर्वाणं काकं ककुदि वारयन्॥ २८

पश्याजं भार्यया सार्धं न्यस्ताग्रचरणद्वयम्।
विपुले बदरीस्कन्धे बदराशनकाम्यया॥ २९

हंसं सभार्यं सरसि विचरन्तं सुनिर्मलम्।
सुमुक्तस्येन्दुबिम्बस्य पश्य वै श्रियमुद्वहन्॥ ३०

सभार्यश्चक्रवाकोऽयं कमलाकरमध्यगः।
करोति पद्मिनीं कान्तां सुपुष्पामिव सुन्दरि॥ ३१

मया फलोच्चयः सुभ्रु त्वया पुष्पोच्चयः कृतः।
इन्धनं न कृतं सुभ्रु तत्करिष्यामि साम्प्रतम्॥ ३२

त्वमस्य सरसस्तीरे द्रुमच्छायां समाश्रिता।
क्षणमात्रं प्रतीक्षस्व विश्रमस्व च भामिनि॥ ३३श्वेत चमरी गायको देखो, जो चमरके पीछे चली जा रही है। इधर कामार्त चमर खड़ा है और गर्वके साथ मेरी ओर देख रहा है। धूपमें बैठे हुए उस नीलगायको देखो, जो अपनी प्रियाके साथ आनन्दपूर्वक जुगाली कर रहा है और ककुदपर बैठे हुए कौवेका निवारण कर रहा है। प्रियाके साथ उस बकरेको देखो, जो बेर वृक्षकी मोटी शाखापर फल खानेकी इच्छासे अगले दोनों पैरोंको रखे हुए है। सरोवरमें विचरण करते हुए हंसिनीसहित उस अत्यन्त निर्मल हंसको देखो, जो सुप्रकाशित चन्द्रबिम्बकी शोभा धारण कर रहा है। सुन्दरि! चक्रवाक अपनी प्रियाके साथ कमलोंसे सुशोभित सरोवरमें अपनी प्रियाको फूली हुई पद्मिनीके समान कर रहा है। (ऐसा कहकर सत्यवान्‌ने फिर कहा—) सुन्दर भौंहोंवाली! मैं फलोंको एकत्र कर चुका तथा तुम पुष्पोंको एकत्र कर चुकी, किंतु अभी ईंधनका कोई प्रबन्ध नहीं किया गया, अतः अब मैं उसे एकत्र करूँगा। भामिनि! तबतक तुम इस सरोवरके तटपर वृक्षकी छायामें बैठकर क्षणभर प्रतीक्षा करते हुए विश्राम करो॥ २१—३३॥
सावित्र्युवाच
एवमेतत् करिष्यामि मम दृष्टिपथस्त्वया।
दूरं कान्त न कर्तव्यो बिभेमि गहने वने॥ ३४**सावित्री बोली—**कान्त! जैसा आप कहेंगे, मैं वैसा ही करूँगी, परंतु आप मेरे नेत्रोंके सामनेसे दूर न जायें; क्योंकि मैं इस घने वनमें डर रही हूँ॥ ३४॥
मत्स्य उवाच
ततः स काष्ठानि चकार तस्मिन्
वने तदा राजसुतासमक्षम्।
तस्या हृदूरे सरसस्तदानीं
मेने च सा तं मृतमेव राजन्॥ ३५**मत्स्यभगवान्‌ने कहा—**राजन्! सावित्रीके ऐसा कहनेपर सत्यवान् उस वनमें राजपुत्रीके सम्मुख ही उस सरोवरसे थोड़ी ही दूरपर काष्ठ एकत्र करने लगे, परंतु राजपुत्री उतनी दूर जानेपर भी उन्हें मरा हुआ-सा मानने लगी॥ ३५॥

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे सावित्र्युपाख्याने वनदर्शनं नाम नवाधिकद्विशततमोऽध्यायः॥ २०९॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सावित्री-उपाख्यानमें वनदर्शन नामक दो सौ नवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ २०९॥

मत्स्य महापुराण · पृष्ठ 857, कुल 1098 में से · BharatKosha