मत्स्य महापुराण

मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ
पृष्ठ 950, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 950
९४० * मत्स्यपुराण *
| ब्रह्मोवाच | ब्रह्मा बोले— |

| जयाद्येश जयाजेय जय सर्वात्मकात्मक।
जय जन्मजरापेत जयानन्त जयाच्युत॥ ६७

जयाजित जयामेय जयाव्यक्तस्थिते जय।
परमार्थार्थ सर्वज्ञ ज्ञानज्ञेयात्मनिःसृत॥ ६८

जयाशेषजगत्साक्षिञ्जगत्कर्तर्जगद्गुरो ।
जगतोऽप्यन्तकृद् देव स्थिति पालयितुं जय॥ ६९

जय शेष जयाशेष जयाखिलहृदिस्थित।
जयादिमध्यान्त जय सर्वज्ञाननिधे जय॥ ७०

मुमुक्षुभिरनिर्देश्य स्वयंदृष्ट जयेश्वर।
योगिनां मुक्तिफलद दमादिगुणभूषण॥ ७१

जयातिसूक्ष्म दुर्ज्ञेय जय स्थूल जगन्मय।
जय स्थूलातिसूक्ष्म त्वं जयातीन्द्रिय सेन्द्रिय॥ ७२

जय स्वमायायोगस्थ शेषभोगशयाक्षर।
जयैकदंष्ट्राप्रान्ताग्रसमुद्धृतवसुंधर ॥ ७३ | आदि परमेश्वर! आपकी जय हो। अजेय! आपकी जय हो। सर्वात्मस्वरूप! आपकी जय हो। आप जन्म एवं वृद्धतासे विमुक्त, अन्तरहित तथा कभी च्युत होनेवाले नहीं हैं, आपकी जय हो, जय हो, जय हो। आप अजित, अमेय और अव्यक्त स्थितिवाले हैं, आपकी जय हो, जय हो, जय हो। आप परमार्थके प्रयोजनस्वरूप, सर्वज्ञ, ज्ञानद्वारा जानने योग्य और अपनी महिमासे प्रकट होनेवाले हैं, आपकी जय हो। आप सम्पूर्ण जगत्के साक्षी, जगत्के कर्ता और जगत्के गुरु हैं, आपकी जय हो। देव! आप जगत्की स्थिति, पालन और अन्त करनेवाले हैं, आपकी जय हो। आप शेषरूप, अशेषरूप तथा सम्पूर्ण प्राणियोंके हृदयमें स्थित रहनेवाले हैं, आपकी जय हो, जय हो, जय हो। आप जगत्के आदि, मध्य और अन्त हैं, आपकी जय हो। सर्वज्ञाननिधे! आपकी जय हो। आप मोक्षार्थीजनद्वारा अज्ञात, स्वयंदृष्ट, ईश्वर, योगियोंको मुक्तिरूप फल प्रदान करनेवाले और दम आदि गुणोंसे विभूषित हैं, आपकी जय हो। आप अत्यन्त सूक्ष्म, दुर्ज्ञेय, स्थूल, जगन्मय, इन्द्रियवान् और अतीन्द्रिय हैं, आपकी बारंबार जय हो। आप अपनी योगमायामें स्थित रहनेवाले, शेषनागके फणपर शयन करनेवाले और अव्यय हैं, आपकी जय हो। आप एक दाँतके अग्रभागपर वसुंधराको उठाकर रख लेनेवाले (आदिवराह) हैं, आपकी जय हो॥ ६७—७३ ॥ |
| नृकेसरिन् जयारातिवक्षःस्थलविदारण।
साम्प्रतं जय विश्वात्मन् जय वामन केशव॥ ७४

निजमायापटच्छन्न जगन्मूर्ते जनार्दन।
जयाचिन्त्य जयानेकस्वरूपैकविध प्रभो॥ ७५

वर्धस्व वर्धिताशेषविकारप्रकृते हरे।
त्वय्येषा जगतामीशे संस्थिता धर्मपद्धतिः॥ ७६

न त्वामहं न चेशानो नेन्द्राद्यास्त्रिदशा हरे।
न ज्ञातुमीशा मुनयः सनकाद्या न योगिनः॥ ७७

त्वन्मायापटसंवीतो जगत्यत्र जगत्पते।
कस्त्वां वेत्स्यति सर्वेश त्वत्प्रसादं विना नरः॥ ७८

त्वमेवाराधितो येन प्रसादसुमुख प्रभो।
स एव केवलो देव वेत्ति त्वां नेतरे जनाः॥ ७९

नन्दीश्वरेश्वरेशान प्रभो वर्धस्व वामन।
प्रभवायास्य विश्वस्य विश्वात्मन् पृथुलोचन॥ ८० | शत्रुके वक्षःस्थलको विदीर्ण करनेवाले नृसिंह! आपकी जय हो। विश्वात्मन्! इस समय आप वामनरूपमें प्रकट हैं, आपकी जय हो। केशव! आपकी जय हो। जगन्मूर्ति जनार्दन! आप अपनी मायाके आवरणसे छिपे रहते हैं, आपकी जय हो। प्रभो! आप अचिन्त्य, अनेक स्वरूप धारण करनेवाले और एकरूप हैं, आपकी जय हो। हरे! आप सम्पूर्ण प्रकृतिके विकारोंसे युक्त हैं, आपकी वृद्धि हो। आप परमेश्वरमें जगत्की यह धर्ममर्यादा स्थित है। हरे! न मैं, न शंकर, न इन्द्रादि देवगण, न सनकादि मुनिगण और न योगीजन ही आपको जाननेमें समर्थ हैं। जगदीश्वर सर्वेश! इस जगत्में आपकी मायारूपी वस्त्रसे लिपटा हुआ कौन मनुष्य आपकी कृपाके बिना आपको जान सकता है। प्रसन्नतासे सुन्दर मुखवाले देव! जिसने आपकी आराधना की है, केवल वही आपको जानता है, अन्य लोग नहीं। विश्वात्मन्! आप बड़े-बड़े नेत्रोंसे सुशोभित एवं नन्दीश्वरके स्वामी शंकररूप हैं। सामर्थ्यशाली वामन! आप इस विश्वकी उन्नतिके लिये वृद्धिको प्राप्त हों॥ ७४—८०॥ |