भारतकोश
मयमतम् (मय मुनि प्रणीत वास्तुशास्त्र - डॉ. शैलजा पाण्डेय सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

मयमतम् (मय मुनि प्रणीत वास्तुशास्त्र - डॉ. शैलजा पाण्डेय सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Mayamatam of Maya Muni with Hindi Commentary by Shailaja Pandey

मय मुनि (टीकाकार: डॉ. शैलजा पाण्डेय) द्वारा

DevanagariHindipublished395 पृष्ठ

पृष्ठ 96, कुल 395 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 96

७२ मयमतम् रक्षा के लिये एवं सभी प्रकार की कामनाओं की वृद्धि के लिये गर्भ-विन्यास करना चाहिये। प्रथमतः ( गर्त में ) गर्भ-विन्यास करना चाहिये। तत्पश्चात् उसके ऊपर मूर्तियों को स्थापित करना चाहिये।। १२५-१२६।। शिलेष्टकचिते खाते पुरुषाञ्जलिमात्रके। अनुक्तानां च सर्वेषामजभागादिषु न्यसेत् ।।१२७।। गर्भ-विन्यास वाले क्षेत्र को ( गर्त को ) शिलाओं एवं इष्टकाओं से निर्मित करना चाहिये। इसका माप पुरुष का अञ्जलिप्रमाण रखना चाहिये। अवर्णित सभी पदार्थों को ब्रह्म आदि के भाग में रखना चाहिये ( अवर्णित पदार्थों का वर्णन 'गर्भिविन्यास' अध्याय में प्राप्त होता है ) ।।१२७।। सुरक्षं तु यथागर्भं स्थपतिः स्थापयेत् स्थिरम्। अत्रानुक्तं तु तत्सर्वं द्रष्टव्यं गर्भलक्षणे ।।१२८।। जिस विधि से गर्भिविन्यास सुरक्षित एवं स्थिर रहे ( तथा भवननिर्माण भी सुरक्षित एवं स्थिर रहे ), उसी रीति से स्थपति को गर्भ स्थापित करना चाहिये। यहाँ जिनका वर्णन नहीं किया गया है, उन सभी का वर्णन गर्भलक्षण ( गर्भिविन्यास, अध्याय- १२ ) में किया गया है।।१२८।। एवं प्रोक्ता भूमितिर्देवतानां वर्णानाञ्चाप्यत्र जात्यन्तराणाम्। ग्रामादीनां मानविन्यासमार्गं सालङ्कारं चारु संक्षिप्य तन्त्रात् ।।१२९।। इस प्रकार देवों के अनुरूप भूमि का माप ( वास्तुमण्डल ), वर्ण एवं अन्य जातियों के अनुकूल माप, ग्रामादिकों का प्रमाण, मार्गयोजना आदि को तन्त्रों से अलङ्कार- सहित, सुन्दर ढंग से एवं संक्षेप में लिया गया है।।१२९।। दद्यान्नृपः स्थपतिकादिचतुष्टयेभ्यो मानादिकर्मनिपुणेभ्य इडाञ्च गाञ्च। नित्यं यथा जगति वित्तमनेकवस्तु- न्याचन्द्रतारमधिवासभुवं मुदा सः ।।१३०।। इति मयमते वास्तुशास्त्रे ग्रामविन्यासो नाम नवमोऽध्यायः