भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 123, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 123

२० मुद्राराक्षसम्

चरागाह को कहते हैं, किन्तु स्थान की भी यह सञ्ज्ञा है । धरणी गोचरो यस्य स बहुव्रीहि स० । यह 'र' का विधेयात्मक विशेषण है । ग्रहाभियोगात्—ग्रह के आक्रमण से । अभि√युज् + घञ् भावे अभियोग । ग्रहस्य अभियोग षष्ठीतत्०, तस्मात् 'भीत्रार्थानां भयहेतु' इत्यनेन पञ्चमी । अभियुक्त —लगा हुआ, सावधान । अभि√युज् + क्त कर्तरि । स्वरव्यक्तिम्—स्वर की स्पष्टता को । वि√अञ्ज् + क्तिन् भावे = व्यक्ति । स्वरस्य व्यक्ति षष्ठीतत्० ताम् । उपलप्स्ये—उपलब्ध करूंगा, पहचानूंगा । उप√लभ् + लृट् —स्ये । नन्दवंश —नन्द ने चाणक्य का अपमान किया था । उसका बदला चुकाने के लिए चाणक्य ने अपनी कूटनीति से नन्दवंश को समूल नष्ट कर दिया था । प्रसभम्—बलात्कार, तत्क्षण । कहते हैं कि सात दिन के भीतर आठ पुत्रों समेत नन्द को चाणक्य ने मरवा दिया था । अदाहि—भस्मसात् कर दिया । √दह् + लुङ् —त कर्मणि । इसका कर्ता 'येन' है । कुटिलमति —कुटिल बुद्धि वाले । कुटिला मति यस्य स । चाणक्य बड़े कठोर राजनीतिज्ञ थे और उनकी बुद्धि दुर्जेय थी । अतएव उन्हें कुटिलमति कहा गया है । कौटिल्य —चाणक्य । कुटिलस्य भाव कौटिल्यम् कुटिल + ष्यञ् भावे । तत् अस्ति अस्य इति कौटिल्य + अच् । अथवा कुटिल एव कौटिल्य कुटिल + ष्यञ् स्वार्थे । कुछ लोग चाणक्य का नाम कौटल्य कहते हैं । कुटल उनके पिता का नाम था । कुटल की व्युत्पत्ति इस प्रकार की जाती है—'कुटं घटपूर्णं धान्यं लाति गृह्णाति इति कुटल = घटपरिमित धान्य का संग्रह करने वाला अथवा कुट परिवार को भी कहते हैं । तब अर्थ होगा—जो केवल अपने परिवार की जीविका चलाने मात्र धन का संचय करता है । तस्य, कुटलस्य अपत्य पुमान् कौटल्य कुटल + यञ् । चन्द्रस्य ग्रहणम्—यह पद छन्द के अनुरोध से रखा गया है । अथवा 'चन्द्रम् अभिभवितुम् इच्छति' इन शब्दों का प्रयोग होना चाहिए था, जो चूर्णक में आये हैं । श्रुते —सुनने से । √श्रु + क्तिन् भावे = श्रुति , तस्या हेतौ पञ्चमी । सनाम्न —तुल्य नाम वाले । समानं नाम यस्य स सनामा बहुव्रीहि स०, 'ज्योतिर्जनपद'—इति सूत्रेण समानस्य सादेश , तस्य । यह 'मौर्येन्दो' का विशेषण है । मौर्येन्दो —चन्द्रगुप्त का । पुराण के अनुसार मुरा नाम की एक शूद्रा राजा नन्द की उपपत्नी थी । उसी का पुत्र चन्द्रगुप्त था । मुराया अपत्य पुमान् इति मुरा + ण्य 'कुर्वादिभ्यो ण्य' इत्यनेन = मौर्य । मौर्य इन्दुरिव इति मौर्येन्दु उपमित स०, तस्य । शेषे षष्ठी अथवा 'उभयप्राप्तौ कर्मणि' इत्यनेन कर्मणि षष्ठी । द्विपदभियोग —शत्रु का

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक) · पृष्ठ 123, कुल 488 में से · BharatKosha