भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 175, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 175

७४ मुद्राराक्षसम्

चन्दनदास—[ स्वगतम् ] उपलक्खिदमणेण दुट्टेण किवि। ( उप- लक्षितमनेन दुष्टेन किमपि । ) [प्रकाशम्] ज अज्जो आणवेदि त्ति। (यदार्य आज्ञापयति ।)[उपविष्ट ।]

चाणक्य—भो श्रेष्ठिन् चन्दनदास ! अपि प्रचीयन्ते संव्यवहाराणां वृद्धिलाभा ।

चन्दनदास—[स्वगतम्] अच्छादरो सकणीओ । ( अत्यादर शङ्क- नीय । [प्रकाशम्] अह इं । अज्जस्स प्पसाएण अखण्डिदा मे वणिज्जा । ( अथ किम् । आर्यस्य प्रसादेन अखण्डिता मे वणिज्या ।)

चाणक्य—न खलु चन्द्रगुप्तदोषा अतिक्रान्तपार्थिवगुणानधुना स्मा- रयन्ति प्रकृती ?

चन्दनदास—[ कर्णौ विधाय ] सन्त पावम् । सारअणिसासमुग्गएण विअ पुण्णिमाचन्देण चन्दसिरिणा अहिअ णन्दन्ति पकिदिओ । ( शान्तं पापम् । शारदनिशासमुद्गतेनेव पूर्णमाचन्द्रेण चन्द्रश्रियाधिक नन्दन्ति प्रकृतय ।)

हिन्दी अनुवाद—चन्दनदास—[प्रणाम करके] क्या आर्य नहीं जानते हैं कि अनुचित सत्कार तिरस्कार से भी बढकर हृदय में दुःख उत्पन्न करता है । इसलिये यही उपयुक्त भूमि पर बैठ जाता हूँ ।

चाणक्य—सेठ जी ! नहीं, ऐसी बात नहीं है । हम जैसे ( व्यक्तियों ) के द्वारा आपका यह ( सत्कार करना ) उचित ही है। इसलिये आसन पर ही बैठिय ।

चन्दनदास—[ मन में ] इस दुष्ट ने कुछ ताड़ लिया है । [ प्रकट ] जो आर्य की आज्ञा ।

चाणक्य—सेठ चन्दनदास जी ! ( आपका ) व्यवसाय तो बढ़ती पर है न ?

चन्दनदास—[ मन में ] बहुत आदर अनिष्टसूचक होता है। [ प्रकट ] और क्या । आपकी कृपा से मेरा व्यवसाय निर्विघ्न चल रहा है ।