भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 229, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 229

१३८ मुद्राराक्षसम्

विराधगुप्त — म, खलु वैद्यस्तदेवौषधं पायित उपरतश्च ।

राक्षस —[सविषादम्] अहह ! महान् विज्ञानराशिरुपरत । भद्र ! अथ तस्य शयनाधिकृतस्य प्रमोदकस्य किं वृत्तम् ?

विराधगुप्त —यत् इतरेषाम् ।

राक्षस —[सोद्वेगम्] कथमिव ?

हिंदी अनुवाद—राक्षस—कष्ट की बात है । दो अनर्थ हो गए । न मरा चन्द्रगुप्त, मर गए वैरोचक और वर्वरक ।। [ आवेग के साथ मन में ] ये दोनों नहीं मारे गए, भाग्य ने हमे ही मार दिया । [ प्रकट ] अच्छा वह शिल्पी दारु-वर्मा कहाँ ( है ) ?

विराधगुप्त—(उसे तो) वैरोचक के पीछे पैदल चलने वाले लोगो ने ढेले मार-मार कर मार दिया ।

राक्षस—[ आंसू के साथ ] कष्ट है ! ओह ! स्नेही बंधु दारुवर्मा से हम वियुक्त हो गए हैं । अच्छा, वहां रहने वाले वैद्य अभयदत्त ने क्या किया ?

विराधगुप्त—अमात्य ! सब कुछ किया ।

राक्षस—[ हर्ष के साथ ] क्या दुष्ट चन्द्रगुप्त मारा गया ?

विराधगुप्त—अमात्य ! भाग्य से न मारा गया ।

राक्षस—[ दुःख के साथ ] तब बता अभी प्रसन्न होकर कह रहे हो कि सब कुछ किया ।

विराधगुप्त—अमात्य ! उसने विष के चूर्ण मे मिश्रित ओषधि चन्द्रगुप्त के लिए तैयार की । किन्तु उसका निरीक्षण करते हुए दुष्ट चाणक्य ने सोने के पात्र मे बदला हुआ रङ्ग पाकर चन्द्रगुप्त से कहा—'चन्द्रगुप्त ! ओषधि विष से मिश्रित मालूम होती है, नही पीनी चाहिए ।'

राक्षस—यह मूर्ख दुष्ट है । अच्छा, उन वैद्य पर क्या बीती ?

विराधगुप्त—उस वैद्य को वही ओषधि पिला दी गई और वह मर गया ।

राक्षस—[ विषाद के साथ ] हाय ! महान् वैज्ञानिक उठ गया । अच्छा, भद्र ! शयन-कक्ष के अधिकारी उस प्रमोदक का क्या हुआ ?