भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 244, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 244

द्वितीयोऽङ्कः १५५

[ शकटदास वैसा करता है । ]

राक्षस— [ उसका आलिंगन करके ] यहाँ इस आसन पर बैठो ।

शकटदास— अमात्य की जो आज्ञा । [ अभिनयपूर्वक बैठ जाता है । ]

राक्षस— मित्र शकटदास ! तो यह कौन इस प्रकार के मेरे हृदय के आनन्द का कारण है ?

शकटदास— [ सिद्धार्थक को लक्ष्य करके ] अमात्य ! प्रिय मित्र सिद्धार्थक वधिकों को डरा-धमका कर मुझे वध्य-भूमि से हटा लाया ।

राक्षस— [हर्ष के साथ] कल्याणभाजन सिद्धार्थक ! इस प्रिय (कार्य) के लिए यह बिलकुल अपर्याप्त है, तो भी स्वीकार करो । [ अपने शरीर से आभूषण उतारकर देता है ।]

सिद्धार्थक— [लेकर चरणो पर गिरकर मन ही मन] यह आर्य (चाणक्य) की शिक्षा है । अच्छा । वैसा करूँगा । [प्रकट] अमात्य ! यहाँ पहले-पहल आये हुए मेरा कोई परिचित नही है, जिसके पास आपके इस प्रसाद को धरोहर रखकर निश्चिन्त हो जाऊँ । इसलिए चाहता हूँ कि मैं इस मुद्रा से अंकित करके आप ही के खजाने में थाती रख दूँ । जब इसकी जरूरत पडेगी तब ले लूँगा ।

टिप्पणी— कौटिल्यगोचरगतः—कौटिल्यस्य गोचरः तं गतः चाणक्य-समीपं प्राप्त इत्यर्थः । परिष्वजस्व—आलिङ्ग । परि√स्वञ्ज्+लोट्—स्व 'उपसर्गात् सुनोति'—इति षत्वम् । विद्राव्य—संताड्य दण्डयित्वेति यावत् । वि√द्रु+णिच्+क्त्वा—ल्यप् । प्रसादम्—अनुग्रहम् । प्र√सद्+घञ् भावे = प्रसादः, तम् । निवृत्तः—सुखी । निर्√वृत्+क्त कर्तरि । भाण्डागारे—कोषगृहे ।

राक्षसः— भद्र ! भवतु, को दोषः ? शकटदास ! एवं क्रियताम् ।

शकटदासः— यदाज्ञापयतीति । [मुद्रां विलोक्य जनान्तिकम्] अमात्य ! भवन्नामाङ्कितेयं मुद्रा ।

राक्षसः— [विलोक्य सविषादं सवितर्कमात्मगतम्] सत्यं नगरात् निष्क्रामतो मम हस्ताद् ब्राह्मण्या उत्कण्ठाविनोदार्थं गृहीता, तत् कथमस्य हस्तमुपगता ? [प्रकाशम्] भद्र सिद्धार्थक ! कुतस्त्वयेयमधिगता ?