भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 291, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 291
२०४मुद्राराक्षसम्

राजा— आर्येणैव सर्वतो निरुद्धचेष्टाप्रसरस्य मम बन्धनमिव राज्यं न राज्यमिव ।

चाणक्य— वृषल ! स्वयमनभियुक्तानां राज्ञामेते दोषा भवन्ति । तद्यदि न सहसे, तदा स्वयमेवाभियुज्यताम् ।

राजा— एते वयं स्वकर्मण्यभियुज्यामहे।

चाणक्य— प्रियं न , वयमपि स्वकर्मण्यभियुज्यामहे ।

हिन्दी अनुवाद—चाणक्य— [ सुनकर मन में ] पहला तो देवविशेषो की स्तुति रूप में प्रस्तुत शरद् ऋतु के गुणों को प्रकट करने वाला आशीर्वाद है । यह दूसरा क्या है, यह निश्चय नही कर पा रहा हूँ । [सोचकर] अच्छा, समझ गया । यह राक्षस का प्रयोग है । ओह दुष्ट पाजी गद्दन ! देखे जा रहे हो । चाणक्य जाग रहा है ।

राजा— आर्य वैहीनरि ! इन दोनो वैतालिकों को एक-एक लाख सुवर्ण-मुद्रायें दिला दो ।

कञ्चुकी— महाराज की जैसी आज्ञा । [उठकर घूमता है ।]

चाणक्य— [क्रोध के साथ] वैहीनरि ! ठहरो ठहरो, मत जाओ । वृषल ! क्यो अनुपयुक्त स्थान पर ही महान् धन का त्याग कर रहे हो ?

राजा— इस प्रकार आर्य के द्वारा सब तरह से रोकी गई गतिविधि वाले मेरे लिए तो राज्य बन्धन के समान है, न कि राज के समान ।

चाणक्य— वृषल ! स्वयम् स्वतन्त्रता से राज-कार्य न करने वाले राजाओं के ये दोष होते हैं (कि वे गुरुजनो की आज्ञा का सहन नही करते) । इसलिए यदि तुम्हें सहन नही होता है तो स्वयं राज-काज देखो ।

राजा— ये हम अपने कार्य को स्वतन्त्र रूप से करेंगे ।

चाणक्य— हमारे लिए अच्छा है । हम भी अपने कार्य में लग जाते हैं ।

टिप्पणी—प्रथमम्— पहले वैतालिक का पठन । विशिष्टदेवतास्तुति-रूपेण— विशिष्ट देवता (शिव और विष्णु) की स्तुति रूप से । विशिष्टा देवता कर्मधारय स०, तस्याः स्तुतिः , तस्याः रूपम् षष्ठीतत्०, तेन करणे तृतीया । प्रवृत्तशरद्गुणप्रख्यापनम्— उपस्थित शरद् ऋतु के गुणों का कीर्तन । प्रवृत्ता