भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 372, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 372

पञ्चमोऽङ्कः २८६

अज्जं पेक्खिदुमिच्छदि । ( आर्य ! एष खलु क्षपणको मुद्रानिमित्तमार्यं प्रेक्षितुमिच्छति । )

**भागुरायणः—**प्रवेशय ।

**भासुरकः—**जं अज्जो आणवेदि । ( यदार्य आज्ञापयति । )

[ इति निष्क्रान्तः । ]

क्षपणकः—[ प्रविश्य ] साबकाणं धम्मविद्धी होदु । ( उपासकानां धर्मवृद्धिर्भवतु । )

भागुरायणः—[ नाट्येनावलोक्य स्वगतम् ] अये ! राक्षसस्य मित्रं जीवसिद्धिः । [ प्रकाशम् ] भदन्त ! न खलु राक्षसस्य प्रयोजनमेव किञ्चिदुद्दिश्य गम्यते ?

हिन्दी अनुवाद—[ प्रकट ] विजये ! भागुरायण कहाँ है ?

**प्रतीहारी—**कुमार ! ये शिविर से बाहर जाने की इच्छा करने वालों को मुद्रा दे रहे हैं ।

**मलयकेतु—**विजये ! क्षण भर के लिए पैरों की गति को रोक दो, जबतक कि मैं दूसरी ओर मुंह किये हुए ही इसकी आंखो को ( अपने ) हाथों से बंद कर दूं ।

**प्रतीहारी—**जो कुमार की आज्ञा ।

भासुरक—[ प्रवेश करके ] आर्य ! ये क्षपणक मुद्रा के लिए आर्य से मिलना चाहते हैं ।

**भागुरायण—**प्रवेश कराओ ।

**भासुरक—**जो आर्य की आज्ञा ।

[ बाहर चला जाता है । ]

क्षपणक—[ प्रवेश करके ] उपासकों का धर्म बढ़े ।

भागुरायण—[ अभिनय के साथ देखकर मन में ] अरे ! राक्षस का मित्र जीवसिद्धि है । [ प्रकट ] भदन्त ! राक्षस के ही किसी प्रयोजन को लक्ष्य करके तो नहीं जा रहे हैं ?

मु० रा०—१९