भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 376, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 376

पञ्चमोऽङ्कः २६३

भागुरायणः—भदन्त ! प्रतिश्रुतराज्यार्धमयच्छता चाणक्यहतकेनेदमकार्यमनुष्ठितं न राक्षसेनेति श्रुतमस्माभिः ।

क्षपणकः—[ कर्णौ विधाय ] सन्तं पावं । सावका ! चाणक्को बिसकण्णाए णामपि णं जाणादि । तेण ज्जेब दुट्ठबुद्धिणा रक्खसेण एसा अकज्जसिद्धी किना ( शान्तं पापम् ! उपासक ! चाणक्यो विषकन्याया नामापि न जानाति । तेनैव दुष्टबुद्धिना राक्षसेनैषाऽकार्यसिद्धिः कृता ।)

भागुरायणः—भदन्त ! कष्टमिदमियं मुद्रा दीयते, एहि कुमारं संश्रावयावः ।

हिन्दी अनुवादमलयकेतु—[ आँसू के साथ मन में ] कैसे राक्षस ने पिता जी को मरवाया चाणक्य ने नहीं ?

भागुरायण—भदन्त ! तब क्या हुआ ?

क्षपणक—तब मैं राक्षस का मित्र हूँ, ऐसा करके दुष्ट चाणक्य के द्वारा अपमानपूर्वक नगर से निकाल दिया गया । अभी भी अनेक प्रकार के कुकर्मों में निपुण राक्षस ने कुछ वैसा ( काम ) प्रारंभ किया है, जिससे मैं संसार से निकाल दिया जाऊँगा ।

भागुरायण—भदन्त ! प्रतिज्ञा किये हुए राज्य का आधा ( भाग ) न देते हुए दुष्ट चाणक्य ने यह कुकर्म किया राक्षस ने नहीं, ऐसा हमने सुना था ।

क्षपणक—[ कानों को बन्द करके ] पाप शान्त हो । उपासक ! चाणक्य विषकन्या का नाम भी नहीं जानता है । उसी दुष्टबुद्धि राक्षस ने यह कुकर्म का अनुष्ठान किया है ।

भागुरायण—भदन्त ! यह कष्ट की बात है । यह मुद्रा दे रहा हूँ । आइए, कुमार को हम दोनों सुनावें ।

टिप्पणीराक्षसस्य मित्रमिति कृत्वा—पहले अंक में यह संकेत आ चुका है कि जीवसिद्धि को चाणक्य ने राक्षस का मित्र बनकर कार्य सिद्ध करने का आदेश दिया । अतएव जीवसिद्धि ने राक्षस का इतना विश्वास प्राप्त कर लिया कि विषकन्या के द्वारा चन्द्रगुप्त को मरवाने के कार्य में राक्षस ने जीवसिद्धि को ही नियुक्त किया । किन्तु जीवसिद्धि ने विषकन्या का प्रयोग चन्द्रगुप्त के प्रति