भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 458, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 458

षष्ठोऽङ्कः ३८५

खड्गवारणसमयः, न—नहि ( विद्यते )। नीतिः—नयः खड्गवारणविषयेत्यर्थः, कालान्तरेण—समयान्तरेण, फलं—सिद्धिं, प्रकटयति—दर्शयति । अत्र—अस्मिन् चन्दनदासमोचनकर्मणि, तया—नीत्या, किं कार्यम्—न किमपीत्यर्थः । प्रियसुहृदि—प्रियमित्रे चन्दनदासे, मत्कृते—मदर्थम्, अतिघोराम्—अतिदारुणां, विपत्तिं—विपदं, गते—प्राप्ते ( सति ), औदासीन्यं च—तटस्थतं-यावस्थानमपि, न युक्तं—नोचितम् । ज्ञातम्—कर्त्तव्यं मया अवधारितम्, अहम्—राक्षसः, इमाम्—एताम्, स्वतनूं—निजशरीरम्, अस्य—चन्दनदासस्य, निष्क्रयं—मूल्यं, कल्पयामि—उपस्थापयामि ॥२१॥

हिन्दी अनुवाद—[ सोचकर ] इसलिए—

यहाँ ( चन्दनदास के छुड़ाने के विषय में ) पहले ( ही ) बधिकों के द्वारा ( चन्दनदास के ) वध कर दिये जाने पर यह तलवार ( उठाने ) का समय नहीं है । नीति का प्रयोग कालान्तर में फल प्रकट करता है । यहाँ उससे क्या प्रयोजन ? प्रिय मित्र ( चन्दनदास ) के मेरे लिए अत्यन्त दारुण विपत्ति को प्राप्त हो जाने पर उदासीन होना भी उचित नहीं है । समझ लिया ( अर्थात् मैंने अपना कर्त्तव्य निश्चित कर लिया ) कि मैं इस अपने शरीर को उस ( चन्दनदास के छुटकारे ) का मूल्य बनाता हूँ ॥२१॥

[ सभी ( पात्र ) चले जाते हैं । ]

॥ छठा अंक समाप्त ॥

टिप्पणीघातकानाम्—अत्र कृद्योगे कर्तरि षष्ठी । अतएव 'घातकों के द्वारा' ऐसा अर्थ करना चाहिए । कालान्तरेण—अन्तरम् = अवकाशः । कालस्य अन्तरम्, तेन । अपवर्गे तृतीया । मत्कृते—मम कृते = अर्थे । 'कृते' एक अव्यय है । निष्क्रयम्—मूल्य । निष्क्रीयते अनेन इति निर् वा निस्√क्री+अच् करणे = निष्क्रयः । इस पद्य में परिवृत्ति नामक अलंकार तीन काव्यलिंग अलंकारों से उज्जोजित है । इसमें स्रग्धरा छन्द है । स्रग्धरा का लक्षण, १, १ में देखिए ॥२१॥


मु० रा०—२५