मुहूर्त चिन्तामणि (दैवज्ञ राम - षोडश संस्कार, यात्रा, वास्तु व गृह-प्रवेश मुहूर्त सटीक)
Muhurta Chintamani of Daivajna Rama with Commentary
दैवज्ञ राम (टीकाकार: पं. केदारदत्त जोशी) द्वारा
पृष्ठ 201, कुल 207 में से
संदर्भ में पढ़ें१९२ मुहूर्तचिन्तामणि अथवा दूसरे स्थान में बुध, तीसरे स्थान में सूर्य और लग्न में शुक्र हो, ऐसे योग में यात्रा करनेवाले राजा के सामने शत्रुगण इस प्रकार के हो जाते हैं जैसे अग्नि के सामने शलभ ॥ ६३ ॥ उदये रविर्यदि सौरिररिगः शशी दशमेऽपि । वसुधापतिर्यदि याति रिपुवाहिनी वशमेति ॥ ६४ ॥ अन्वयः—यदि रविः उदये, सौरिः अरिगः, शशी दशमे अपि (स्थितः) (अत्र) यदि वसुधापतिः याति (तदा) रिपुवाहिनी वशं एति ॥ ६४ ॥ अथवा यदि लग्न में सूर्य, छठे स्थान में शनैश्चर वा दशवें स्थान में चन्द्रमा हो, ऐसे योग में यदि राजा यात्रा करे तो शत्रु की सेना उसके अधीन हो जाती है ॥ ६४ ॥ तनौ शनिकुजौ रविर्दशमभे बुधो भृगुसुतोऽपि लाभदशमे । त्रिलाभरिपुभेषु भूसुतशनौ गुरुज्ञभृगुजास्तथा बलयुताः ॥ ६५ ॥ अन्वयः—तथा तनौ शशिकुजौ, दशमभे रविः, बुधः भृगुसुतोपि लाभदशमे, भूसुतशनौ त्रिलाभरिपुभेषु (स्थितौ) गुरुज्ञभृगुजाः बलयुताः (तदा जयः स्यात्) ॥ ६५ ॥ अथवा यदि लग्न में शनैश्चर, मंगल ये दोनों स्थित हों, दशवें स्थान में सूर्य हो और दशवें या गेरहवें स्थान में बुध वा शुक्र हो, ऐसे योग में यात्रा करनेवाले राजा की विजय होती है । अथवा तीसरे, छठे, गेरहवें इन तीनों स्थानों में कहीं मंगल, शनैश्चर हों और बृहस्पति, बुध, शुक्र ये बली होकर कहीं भी स्थित हों, ऐसे योग में भी यात्रा करनेवाले राजा की विजय होती है ॥ ६५ ॥ समुदायगे विबुधगुरौ मदनगते हिमकिरणे । हिबुकगतौ बुधभृगुजौ सहजगताः खलखचराः ॥ ६६ ॥ अन्वयः—विबुधगुरौ समुदायगे, हिमकिरणे मदनगते (सति) यदि बुधशुक्रौ हिबुक- गतौ, खलखचराः सहजगताः (तदा जयः स्यात्) ॥ ६६ ॥ अथवा बृहस्पति यदि लग्न में हो और चन्द्रमा सातवें स्थान में हो, और बुध, शुक्र ये दोनों चौथे स्थान में स्थित हों और तीसरे स्थान में पापग्रह स्थित हों, ऐसे योग में यात्रा करनेवाले राजा की विजय होती है ॥ ६६ ॥ त्रिदशगुरुस्तनुगो मदने हिमकिरणो रविरायगतः । सितशशिजावपि कर्मगतौ रविसुतभूमिसुतौ सहजे ॥ ६७ ॥