नारद पञ्चरात्र (भारद्वाज संहिता - वैष्णव आगम एवं प्रपत्ति-धर्म सटीक)
Narada Pancharatra Bharadwaja Samhita with Commentary
महर्षि भारद्वाज / देवर्षि नारद द्वारा
पृष्ठ 46, कुल 176 में से
संदर्भ में पढ़ें४४ नारदपञ्चरात्र भारद्वाजसंहिता चिन्हों का आश्रय लेकर रहने वाली 'भक्ति' कहलाती हैं॥८६॥ एवं चतुर्विधासेनां प्रीतिरूपां हरेः स्वयम् । यो वृत्तिमवमन्येत न हि तस्याऽस्ति निष्कृतिः ॥८७॥ इस प्रकार इस चार प्रभेदों वाली तथा श्रीहरि के प्रीतिभाव रखने वाले साधकभक्त की इन चारों वृत्तियों यथा-१ विहिताचार, २ दृष्टि, ३ भक्ति तथा ४ विरुद्धाचाररूप वर्जनात्मक वैराग्यरूप की जो अवमानना करता हैं उसका कोई भी प्रायश्चित नहीं हैं (अर्थात् वह महापातकी हैं)॥८७॥ न देवतान्तरपरा न च कस्यापि साधनम् । परं प्रसाद एवैषा वृत्तिर्विश्वात्मनो हरेः ॥८८॥ विश्वात्मा श्रीहरि की यह 'वृत्ति' परमप्रसाद स्वरूप ही समझना चाहिए क्योंकि इसमें न तो किसी अन्य देवता से सम्बन्ध हैं और न ही ये किसी काम्यकर्म में साधनरूप हैं क्योंकि ये तो केवल भगवत् प्रसन्नता की कारणीभूत स्थितिवाली होती हैं॥८८॥ देहस्यान्तिकलये मोक्षाख्ये सति सा पुनः । निःश्रेयसं परं ब्रह्म निर्वाणमिति चोच्यते ॥८९॥ भौतिक शरीर की आत्यन्तिक लीनभाव की दशा वाली मोक्ष नामक स्थिति के प्राप्त हो जाने पर तब यही वृत्ति निरवधि श्रेयरूप परब्रह्म विषयक बनकर 'निर्वाण' कहलाती हैं॥८९॥ प्रपन्नस्यापि हि पुनर्देहे कर्मकृते स्थिते । दुरितानि परां वृत्तिं दूषयन्ति मुहुर्बलात् ॥९०॥ तानि सर्वाण्यशेषाणि पापानि प्रशमं नयेत् । पुनः प्रपदनेनाशु कर्मभिर्वापि तत्परैः ॥९१॥ न्यासयोग में साधक के प्रपत्ति भाव में स्थित रहने पर तथा कर्मों के परिणामवश देह के विद्यमान रहने पर प्रपत्ति के सामर्थ्य से यह वृत्ति परम दूषणों का भी विनाश कर देती हैं (पातक इन परम वृत्तियों को दूषित कर देते हैं क्योंकि दूषणों का ऐसा सामर्थ्य होता है)। तब यही फिर से श्री विष्णु के प्रति प्रपत्तिपरक १ मुक्ति की दशा में भी कैङ्कर्य के पुरुषार्थरूप कारण से वृत्ति की भी कैङ्कर्य रूप स्थिति होती है इसलिये पुरुषार्थभूत तथा स्वाधीन इस वृत्ति के विषय में सदा सन्नद्धभाव रखना आवश्यक है। क्योंकि यही निरवधिश्रेय को मुक्तिरूप में परिणत करवाती है तथा निरवधिदुरितबन्धन की निवृत्ति करने के अनन्तर भी मोक्षरूप में फलती है अतः मोक्षफलरूपा यह वृत्ति अवधान के योग्य केन्द्रीभूत महत्व रखती है।