भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1161, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1161

हिन्दी निरुक्त ( ३९८ ) ११अ० १पा० ८ खं० इस कारण देवयान में चलने वालों को मृत्यु का भय नहीं होता, वह दूसरों को ही होता है । ‘परं मृत्यो०’ इत्यादि भाष्य की पंक्ति लेखक भ्रम आदि से असम्बद्ध होगई है । भगवद्दुर्गाचार्य की टीका में इसकी व्याख्या नहीं है । मन्त्र के शब्द जो इस भाष्य में मिले हुये हैं, उनकी टीका की जाचुकी है । अतः इसकी यथाक्रम व्याख्या नहीं की जा सकती । ‘तेषामेषा भवति’ यह अवतरणिका अपने से आगे आने वाली ऋचा से सम्बन्ध नहीं करती । कारण, यह अवतर- णिका बहु देवताओं की ऋचा को आवाहन करती है, और जो इसके साम्हने ऋचा आती है, वह इन्द्राविष्णु दो देव- ताओं की है । अतः यह भी पाठ किसी अनभिज्ञ लेखक के द्वारा यहां असंबद्ध ही प्रक्षिप्त हुआ है । यहां से कुछही आगे चलकर ८वें शब्द से “मरुतः” आदि आठ गण देवता आते हैं, उनमें ५ देवताओं के अवतरण सर्वथा ऐसे ही हैं । उनके सम्पर्क से यह दोष हुआ प्रतीत होता है । “त्वेष मित्था समरणम्०” इस ऋचा के उपन्यास का यहां पर गम्भीर या दुरधिगम कारण प्रतीत होता है । क्यों कि—प्रथम तो जिन इन्द्राविष्णु देवताओं की यह ऋचा है, उनका देवता पदों में पाठ ही नहीं है । दूसरे कोई अवान्तर प्रसंग भी नहीं और न इसका आगे पीछे कहीं प्रयोजन ही है । इसके अतिरिक्त “त्वेष गित्था०” यह अध्याय के अन्त में खण्डसूत्र में प्रतीक भी दिया है । इस लिये यह ऋचा कब से और क्यों यहां प्रविष्ट हुई इसका निर्णय हम नहीं कर