भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 197, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 197

३० २ अ० १ पा० ५ खं० । पदके अर्थका निर्वचन । पूर्वोक्त नियमके अनुसार समासार्थका निर्वचन करके पदार्थका निर्वचन करते हैं-“राजा” ‘राज़ृ’ दीप्तौ, ( भ्वा० उ० ) से ‘राजा पद बनता है। क्योंकि-वह पांच लोकपालोंके शरीरसे दीप्तिमान् होता है। “पुरुषः” ‘पुरुष’ शब्द पुर् शब्द, जो शरीर या बुद्धिका नाम है, सद् ( षदॢ ) विशरण गत्यवसादनेषु ( भ्वा० प० ) धातुसे बनता है। क्योंकि-वह शरीर व बुद्धिमें विषयोंको उपलब्धि या अनुभ- वके लिये रहता है। इससे ‘पुरिषाद’ होकर पुरुष शब्द बन गया । अथवा-उसी ‘पुर’ शब्दके साथमें ‘शीङ्, स्वप्ने’ ( अदा० आ० ) धातु मिलकर ‘पुरिशय’ शब्दसे ‘पुरुष’ शब्द बना। क्योंकि-वह विशेषकर उन दोनोंमें शयन या स्थिति करता है। अथवा-पूरयति ( पूरो आप्यायने ) ( चु० ) धातुसे ही ‘पुरुष’ शब्द बना। क्योंकि-इस पुरुषसे व्यापक होनेके कारण सब जगत् पूर्ण है। अथवा-‘पूरयति अन्तः’ जिससे कि-यह भीतर ही पूर्ण रहता है, इस व्युत्पत्तिके सहारे अन्तर पुरुषके अभिप्रायसे उसी धातुसे ‘पुरुष’ शब्द बना। ( यह बात प्रासङ्गिक है । ) उक्त व्युत्पत्तिके प्रमाणमें निगम । “यस्मात् परं नापर मस्ति किञ्चिद्यस्मान्नाणीयो न ज्यायोऽस्ति किञ्चित् । वृक्ष इव स्तब्धो दिवि तिष्ठत्येक स्तेनेदं पूर्णं पुरुषेण सर्वम् । अर्थ-जिससे पर या अपर कुछ नहीं है, जिससे छोटा अथवा बड़ा कुछ नहीं है। यह अभिप्राय है कि-सब वही है। प्रकाश-