भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 670, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 670

(७ मी) “अस्मे धत्त वसवो वसूनि” हे 'वसवः' वसुओ ! 'अस्मे' (अस्मासु) हम में 'वसूनि' (धनानि) धनों को 'धत्त' तुम धारण करो ॥ यहां धारण क्रिया के संबन्ध से 'अस्मे' यह (अस्मासु) हममें इसके अर्थ में अधिकरण कारक में सप्तमी है ॥ 'पाथः' ( अनवगत और अनेकार्थ ) अन्तरिक्ष (आकाश) होता है । इसकी 'पथिन्' (पन्थाः) के समान व्याख्या है । “श्येनो न दीयन्नन्वेति पाथः” अर्थात्-सूर्यदेव 'श्येनः-इव' बाज के समान 'दीयन्' ( गच्छन् ) गमन करता हुआ 'पाथः' अन्तरिक्ष ( आकाश ) में 'अन्वेति' देवनिर्मित मार्ग से जाता है । यह भी निगम है । यहां सूर्य के वर्णन के सम्बन्ध से 'पाथः' अन्तरिक्ष है । उदक (जल) भी 'पाथस्' (पाथः) कहा जाता है । क्यों ? पान से । अर्थात् वह पीया जाता है, इससे 'पाथस्' है । “आचष्ट आसां पाथो नदीनाम्” अर्थात्-(वरुणः) वरुण देव 'आसाम्' इन 'नदीनाम्' नदियों के 'पाथः' जलको 'आचष्टे' ( कथयति-इव ) कहता जैसा है । यह भी निगम है ॥ यहां नदियों के संबन्ध से 'पाथः' जल है । अन्न भी 'पाथः' कहा जाता है। क्यों ? पानसे । अर्थात् वह भी प्राणधारणा के लिये पीया जाता है । “देवानां पाथ उपवक्षि विद्वान्” अर्थात्-हे (वन- स्पते !) वनस्पति देव ! 'विद्वान्' अपने अधिकार को जानने वाला (त्वम्) तू 'देवानाम्' देवताओं को 'पाथः' हविः-रूप अन्न 'उपवक्षि' पहुंचाता है । यह भी निगम है । यहां देव-