भारतकोश
संग्रह पर लौटें

नीतिवाक्यामृतम् (आचार्य सोमदेव सूरि - पण्डित रामचन्द्र मालवीय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Nitivakyamritam of Somadeva Suri with Commentary

आचार्य सोमदेव सूरि (टीकाकार: पं. रामचन्द्र मालवीय) द्वारा

DevanagariHindipublished220 पृष्ठ

१६८ नीतिवाक्यामृतम् स वह्नेः प्रभावो यत्प्रकृत्या शीतलमपि जलं भवत्युष्णम् ॥ ५६ ॥ यह अग्नि का प्रभाव है कि स्वभावतः शीतल भी जल उष्ण हो- जाता है । सुचिरस्थायिनं कार्यार्थी साधूपचरेत् ॥ ६० ॥ किसी कार्य को सिद्ध करने के लिये किसी स्थायी प्रामाणिक अथवा स्थिर बुद्धिवाले की सम्यक् सेवा करनी चाहिए । स्थितैः सहार्थोपचारेण व्यवहारं न कुर्यात् ॥ ६१ ॥ किसी स्थित अर्थात् धन-धान्य की प्रचुरता के कारण स्थायी अर्थात् धनी व्यक्ति के साथ छोटे आदमी को अर्थ-व्यवहार अर्थात् रुपये पैसे के लेन देन का सम्बन्ध नहीं करना चाहिए । सत्पुरुषपुरश्चरितया शुभमशुभं वा कुर्वतो नास्त्यपवादः प्राण- व्यापादो वा ॥ ६२ ॥ सत्पुरुषों की सेवा में लगे रहने पर भला-बुरा कुछ भी करे उससे उसकी निन्दा अथवा प्राण सङ्कट नहीं होता । सम्पत् सम्पदमनुबध्नाति विपच्च विपदम् ॥ ६३ ॥ सम्पत्ति से सम्पत्ति बढ़ती है और विपत्ति से विपत्ति । गोरिव दुग्धार्थी को नाम कार्यार्थी परस्य सञ्चारं विचारयति ॥६४॥ जिस प्रकार दूध चाहने वाला 'यह कब सोचता है कि गो क्या भक्ष्य- अभक्ष्य खाती है इसी प्रकार अपना प्रयोजन सिद्ध करने वाला व्यक्ति भी उस व्यक्ति के कार्य-अकार्य पर विचार नहीं करता । शास्त्रविदः स्त्रियश्चानुभूतगुणाः परम् आत्मानं रंजयन्ति ॥ ६५ ॥ शास्त्र-ज्ञानी और स्त्रियां गुणों के अनुभव को प्राप्त कर केवल अपने को सुखी बनाती हैं। अर्थात् शास्त्रज्ञ पुरुष विद्या के गुण से आत्मानन्द में मग्न रहता है और स्त्रियां अपने गुणों के कारण दूसरों की प्रिय बनकर अपने को सुखी करती हैं । चित्रगतमपि राजानं नावमन्येत, क्षात्रं हि तेजो महती पुरुष- देवता ॥ ६६ ॥ चित्र में भी बने हुए राजा का अपमान नहीं करना चाहिए । क्षत्रियत्व का तेज महान् देवता रूप में वर्त्तमान होता है । कार्यमारभ्य पर्यालोचः शिरो मुण्डयित्वा नक्षत्रप्रश्न इव ॥ ६७ ॥ काम प्रारम्भ करने के अनन्तर उसके शुभाशुभ पर विचार करना वैसा ही व्यर्थ है जैसे शिर का मुण्डन करा लेने के अनन्तर शुभ नक्षत्र पूछना ।

प्रकीर्णसमुद्देशः १६६ ऋणशेषाद् रिपुशेषादिवावश्यं भवति, आयत्यां भयम् ॥ ६८ ॥ ऋण के शेष रहने देने से शत्रु के शेष के समान ही भविष्य में अवश्य संकट आता है । नवसेवकः को नाम न भवति विनीतः ॥ ६६ ॥ कौन नया सेवक विनीत नहीं होता, प्रारम्भ में तो सभी नौकर-चाकर बड़ी नम्रता प्रदर्शित करते हैं पर जो आगे चलकर पुराना होनेपर भी नम्र बना रहे वही उत्तम सेवक है । यथाप्रतिज्ञं को नामात्र निर्वाहः ॥ ७० ॥ इस जगत् में अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार कौन अपना जीवन-निर्वाह कर पाता है अर्थात् संसार में अनेक अप्रत्याशित घटनाएं और कठिनाइयां उप- स्थित होती हैं जिनसे मनुष्य जैसा चाहता है वैसा जीवन निर्वाह नहीं कर पाता । अप्राप्तेऽर्थे भवति सर्वोऽपि त्यागी ॥ ७१ ॥ धन न मिलने पर सभी त्यागी बन सकते हैं । अर्थात् जब तक मनुष्य के पास पैसा नहीं आता तभी तक वह तरह-तरह के दान-यज्ञ आदि के मनोरथ करता है बाद में पैसा आ जाने पर वह दान आदि शुभ कर्मों से मुख मोड़ लेता है । अर्थार्थी नीचैराचरणान्नोद्विजेत् , किन्नाधो व्रजति कूपे जलार्थी ॥ ७२ ॥ धनाभिलाषी अथवा,प्रयोजनार्थी को किसी प्रकार का क्षुद्र कार्य करने में संकोच नहीं करना चाहिए,क्या जलाभिलाषी पुरुष कुआं खोदते समय नीचे नहीं जाता । स्वामिनोपहतस्य तदाराधनमेव निर्वृतिहेतुः, जनन्या कृतविप्रियस्य हि बालस्य जनन्येव भवति जीवितव्यकारणम् ॥ ७३ ॥ स्वामी के द्वारा दण्डित या ताड़ित होने पर उसी की आराधना करने से ही सुख मिलता है, कुपित माता जब बालक को मारती है तब अन्त में वही माता ही उसके जीवन का कारण होती है । अतः मालिक द्वारा निकाले गये नौकर को पुनः उसी की सेवा से प्रसन्न कर अपनी नौकरी आदि प्राप्त करनी चाहिए । [ इति प्रकीर्णसमुद्देशः ] इति सकलतार्किकचक्रचूडामणिचुम्बितचरणस्य रमणीयपञ्चपञ्चा- शनमहावादिविज्योपार्जितकीर्त्तिमन्दाकिनीपवित्रितत्रिभुवनस्य परतपञ्च- रणरत्नोदन्वतः श्रीनेमिदेवभगवतः प्रियशिष्येण वादीन्द्रकालानल-

२०० नीतिवाक्यामृतम् श्रीमन्महेन्द्रदेवभट्टारकानुजेन स्याद्वादाचलसिंह, तार्किकचक्रवादीभ- पञ्चानन, वाक्कल्लोलपयोनिधि, केकिकुलराजकुञ्जरप्रभृतिप्रशस्ति-प्रस्तावा- लङ्कारेण षण्णवतिप्रकरण-युक्तिचिन्तामणि (त्रिवर्गे) महेन्द्रमातलि- संजल्प-यशोधरमहाराजचरित-महाशास्त्र-वेधसा श्रीमत्सोमदेवसूरिणा विरचितं नीतिवाक्यामृतं नाम राजनीतिशास्त्रं समाप्तम्। श्रीः शुभं भूयात्। नीतिवाक्यामृतं सम्पूर्णम्। समस्त तार्किकचक्रचूडामणियों से वन्दनीय, पचपन महान् वादियों के विजयी, उत्कृष्टतपश्चर्या के सागर भगवान् नेमिदेव के प्रियशिष्य, वादीन्द्र- कालानल-श्रीमन् भट्टारक महेन्द्रदेव के छोटे भाई-स्याद्वाद-अचलसिंह, तार्किकचक्रवादीभपञ्चानन, वाक्कल्लोलपयोनिधि-केकिकुलराजकुञ्जर इत्यादि प्रशस्तियों से अलङ्कृत षण्णवतिप्रकरण, युक्ति-चिन्तामणि, त्रिवर्ग-महेन्द्र- मातलिसंजल्प, यशोधरमहाराजचरित के रचयिता महाशास्त्रों के विधाता श्रीमान् सोमदेवसूरि द्वारा विरचित नीतिवाक्यामृत नाम का राजनीतिशास्त्र समाप्त हुआ। भगवती श्री कल्याणकारिणी हो। नीतिवाक्यामृत समाप्त।

CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri Nepal Sanskrit University, Balmeeki Campus, Kathmandu

दर्तानं. २७६१

०५१)५१९०

CC-0. In Public Domain. Digitization by eGangotri तमसो मा ज्योतिर्गमय चौखम्बा Nepal Sanskrit University, Balmeeki Campus, Kathmandu