भारतकोश
पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र)

पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र)

पण्डित विष्णु शर्मा द्वारा

स्रोत: पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र) · श्रीवेङ्कटेश्वर स्टीम प्रेस, बम्बई · 1910 (उद्गम)

DevanagariHindipublished536 पृष्ठ

पृष्ठ 486, कुल 536 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 486

भाषाटीकासमेतम् । (४७१)

किञ्चित् वनान्तरम् आगच्छति तावत् स रुधिरप्लावितश- रीरः तीक्ष्णचक्रेण मस्तके भ्रमता सबेदनः क्वणन् उपविष्टः तिष्ठति। तत्समीपवर्तिना भूत्वा सबाष्पं पृष्टः- "भद्र ! किमे- तत् ?" स आह,-विधिनियोगः"। स आह,-"कथं तत् कथय कारणमेतस्य"। सोऽपि तेन पृष्टः सर्वं चक्रवृत्तान्तम् अकथयत् । श्रुत्वा असौ तं विगर्हयन् इदमाह । "भो ! नि- षिद्धः त्वं मया अनेकशो न शृणोषि मे वाक्यम् । तत् किं क्रियते ! विद्यावानपि कुलीनोऽपि बुद्धिरहितः। अथवा साधु इदमुच्यते- भैरवानन्दभी उनकी सिद्धिके निमित्त बहुतसे उपाय सोच चार सिद्ध वत्तीं बनाकर अर्पण करता हुआ । और बोला-"हिमालयकी ओर जावो । वहां जानेमें जहा बत्ती गिरजाय, वहा अवश्य धनको प्राप्त होगे वह स्थान खोदकर धन ग्रहण कर प्रकाश करोगे" ऐसा करनेपर जाते हुए उनमेसे एकके हाथसे बत्ती गिर पडी, तब वह उस स्थानको खोदने लगा तो ताम्रमयी भूमि दृष्टिगोचर हुई । तब उसने कहा-"अहो ! अपनी इच्छासे ताम्रग्रहण करो"। और बोले"रे मूढ ! इसे लेकर क्या करेंगे । बडा दरिद्र तो नाश न होगा । सो उठो आगे चलो"। वह बोला,-"तुम जाओ मै तो आगे न जाऊगा" । ऐसा कह यथेच्छ ताम्र ग्रहण कर पहला निवृत्त हुआ वे तीन आगे चले । तब कुछ दूर आगे चलकर और वत्ती गिरी । वहभी जब खोदने लगा तब चादी- की भूमि मिली । तब प्रसन्न होकर बोला-"भो ! यथेच्छ चादी ग्रहण करो आगे मत चलो" वह बोले-"भो ! पीछे ताम्रमयी भूमी यहा चांदीकी । सो अवश्य आगे सुवर्णकी भूमी होगी। सो इस बहुतसेभी दरिद्र नाश न होगा सो हम दोनो आगे जाते हैं" ऐसा कहकर दोनों आगे चले । वहभी अपनी शक्तिसे चादीको लेकर निवृत्त हुआ । उन दोनोंके चलनेपर आगे फिर बत्ती गिरी । वह प्रसन्न होकर जब खोदने लगे तब सुवर्णभूमिको देख दूसरेसे बोला-"भो ! अपनी इच्छासे सुवर्ण ग्रहण करो । सुवर्णसे और कुछ उत्तम न होगा" । वह बोला-"मूर्ख ! तू कुछ नहीं जानता पहले तावा फिर चादी फिर सोना, अब इसके आगे अवश्य रत्न होंगे । जिनके पानेमें एकसेही दरिद्रका नाश होजायगा ।