पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र)
पण्डित विष्णु शर्मा द्वारा
स्रोत: पंचतन्त्रम् (सटीक - सम्पूर्ण पाँचों तन्त्र) · श्रीवेङ्कटेश्वर स्टीम प्रेस, बम्बई · 1910 (उद्गम)
पृष्ठ 487, कुल 536 में से
संदर्भ में पढ़ें( ४७२ ) पञ्चतन्त्रम् ।
सो उठ आगे चलें, इस महाबोझके धारणसे क्या" । वह बोला-"जाओ मैं यहीं बैठा तुम्हारी वाट देखता हूं" । ऐसा कहनेपर वहभी इकला जाता हुआ गरमीके सूर्यतापसे तप्त शरीर हुआ प्याससे व्याकुल हो सिद्धपथसे भ्रष्ट हो इधर उधर घूमने लगा । तब घूमता हुआ स्थलके ऊपर एक पुरुषको रुधिरसे प्लावित शरीर मस्तकपर चक्र घूमता हुआ देखा सो बहुत शीघ्र जाकर उससे बोला-"भो ! आप कौनहो ? किस प्रकार शिरेंपेर चक्र घूमते हुए तुम स्थित हो ? सो बताओ मुझे यदि कहीं जल हो तो" ऐसा उसके कहतेही उसी क्षण उसके शिरसे ( वहचक्र ) ब्राह्मणके शिरमें पतित हुआ, वह बोला-"भद्र ! यह क्या है ? जो मेरेभी यह शिरपर पडने लगा । सो कहो यह कब उतरेगा ? । मुझे बडा दुःख है"। वह बोला-"जब तेरीसमान कोई सिद्धवर्ती हाथमें लिये आकर तुझसे बात करेगा, तब यह उसके मस्तकपर पतित होगा"। वह बोला- "यहां रहते तुझको कितना समय हुआ ?" वह बोला-"इस समय पृथ्वीतलमें कौन राजा है?" वह बोला-"वीणावत्स राजा है"। वह बोला-"मैं कालसंख्याको तो नहीं जानता । परन्तु जब राम राजाथे तब मैं दरिद्रताके कारण सिद्धवर्त्ती लेकर इस मार्गसे आया था । तब मैंने और एक मनुष्य जिसके मस्तकपर चक्र घूमता था देखकर उससे पूछा । तब मेरे ऐसा होगया" । वह बोला-"भद्र ! किस प्रकार तुम्हें यहां जल और भोजनकी प्राप्ति होती है" वह बोला-"भद्र ! कुबेरने धन हरणके भयसे सिद्धोंको यह भय दिखाया है । जिससे कोई भी यहां नहीं आता है और यदि कोई आता है तो क्षुधा पिपासा निद्रासे रहित जरामरणसे रहित हो केवल वेदनाको अनुभव करता है । सो मुझे घर जानेकी आज्ञादो" ऐसा कहकर गया । तब उसको देर होनेपर वह सुवर्णसिद्धि उसको ढूंढता हुआ उसकी पद पंक्तिसे जबतक कुछ वनान्तरमें जाता है, तबतक उसको रुधिरसे प्लावितशरीर तीक्ष्ण चक्र मस्तकपर घूमता वेदनासे व्याकुल विलाप करते हुए बैठा पाया । उसके समीपवर्ती हो आंखोंमें आंसू भरकर उसने पूछा-"भद्र ! यह क्या है" ? उसने कहा-"प्रारब्धका नियोग है" वह बोला- "कैसे" ? वह उससे पूछा हुआ सम्पूर्ण चक्रके वृत्तान्तको कहता हुआ । यह सुन वह इसकी निन्दा करता हुआ इस प्रकार बोला,-"भो ! मैंने अनेकवार निषेध किया परन्तु तैने मेरा वचन न सुना । सो क्या किया जाय । विद्यावान् कुलीन भी बुद्धिरहित होता है । अथवा अच्छा कहा है-