भारतकोश
पञ्चतन्त्रम् (संस्कृत मूल एवं भाषा टीका सहित)

पञ्चतन्त्रम् (संस्कृत मूल एवं भाषा टीका सहित)

Panchatantram with Sanskrit & Hindi Commentary

पं. विष्णु शर्मा / पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र द्वारा

DevanagariSanskritpublished536 पृष्ठ

पृष्ठ 394, कुल 536 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 394

भाषाटीकासमेतम् । ( ३७९ )

सो गुहासे लौटनेपर शत्रु मारनेवाले आपसे सब वृत्तान्त विस्तारपूर्वक व्याकुलतारहित होकर कहूंगा"। तब यह उसका वचन सुन परिजनसहित एक एकजलती बनकी लकडी चोचमें ग्रहण कर उस गुहाके द्वारमें प्राप्त हो स्थिरजीवीके घोंसलेमें डालते हुए । तब वे सब दिनके अन्धे रक्ताक्षके वचनोंको स्मरण करते द्वार रुकनेसे न निकलनेके कारण गुहाके मध्यमें कुम्भीपाककी समान दग्ध होकर मरगये । इस प्रकार शत्रुओंको निश्शेष कर फिरभी मेघवर्ण उस न्यग्रोध वृक्षरूपी दुर्गमे प्राप्त हुआ । तब सिंहासनपर स्थित हो सभाके मध्यमें प्रसन्न मन हुआ स्थिरजीवीसे पूछने लगा-“तात ! किसप्रकार तुमने शत्रुओंके मध्यमें जाकर इतना समय बिताया ? सो इसमें हमको कौतुक है। सो कहिये कारण-

वरमग्नौ प्रदीप्ते तु प्रपातः पुण्यकर्मणाम् ।
न चारिजनसंसर्गो मुहूर्त्तमपि सेवितः ॥ २३३ ॥”

पुण्यकर्मी पुरुष एक साथ अग्निमें गिरजाना अच्छा जानते हैं परन्तु शत्रुसंग एक मुहूर्त्त मात्रभी अच्छा नहीं ॥ २३३ ॥

तत आकर्ण्य स्थिरजीवी आह,--"भद्र ! आगामिफलवाञ्छया कष्टमपि सेवको न जानाति । उक्तञ्च यतः-

यह सुन स्थिरजीवी बोला-"भद्र ! आनेवाले फलकी आकाङ्क्षासे सेवक कष्टको कुछ नहीं गिनता । कहा है--कारण कि,

उपनतभयैयों यो मार्गो हितार्थकरो भवे-
त्तस निपुणया बुद्ध्या सेव्यो महान्कृपणोऽपि वा ।
करिकरनिभौ ज्याघातांकौ महार्थविशारदौ
रचितवलयैः स्त्रीशृद्धौ करौ हि किरीटिना ॥ २३४ ॥

भयके प्राप्त होनेमें जो जो मार्ग हितकारी होवे, चतुराई बुद्धिसे वह वह मार्ग उत्कृष्ट वा अधमहो सेवन करना चाहिये, जिस कारणसे कि अर्जुनने हाथीकी सूंडकी समान ज्याघातके चिन्हवाली विपुल अर्थके साधनमें विख्यात दोनों भुजा स्त्रीकी समान कपटनिर्मित कंकण पहननेवाली कीथीं ( अज्ञात वास विराटके यहा रहनेके समयकी कथा है हरिणीवृत्त है ) ॥ २३४ ॥

शक्तेनापि सदा नरेन्द्रविदुषा कालान्तरापेक्षिणा
वक्तव्यं खलु वाक्यवज्रविषमे क्षुद्रेऽपि पापे जने ।