पञ्चतन्त्रम् (संस्कृत मूल एवं भाषा टीका सहित)
Panchatantram with Sanskrit & Hindi Commentary
पं. विष्णु शर्मा / पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र द्वारा
पृष्ठ 503, कुल 536 में से
संदर्भ में पढ़ें( ४८८ ) पञ्चतन्त्रम् ।
भीष्टं किञ्चित् । रक्षैनं पादपम्” इति । कौलिक आह–“यदि एवं तदहं स्वगृहं गत्वा स्वमित्रं स्वभार्याञ्च पृष्ट्वा आगमिष्यामि। ततः त्वया देयम्” । अथ “तथा” इति प्रतिज्ञाते व्यन्तरेण स कौलिकः प्रहृष्टः स्वगृहं प्रति निवृत्तः । यावत अग्रे गच्छति तावत् ग्रामप्रवेशे निजसुहृदं नापितम अपश्यत्। ततस्तस्य व्यन्तरवाक्यं निवेदयामास । “यदहो मित्र ! मम कश्चित व्यन्तरः सिद्धः तत्कथय किं प्रार्थये ? । अहं त्वां प्रष्टुम् आगतः” । नापित आह–“भद्र ! यदि एवं तत् राज्यं प्रार्थय येन त्वं राजा भवसि अहं त्वन्मन्त्री च । द्वौ अपि इह सुखमनुभूय परलोकसुखम् अनुभवावः । उक्तञ्च–
किसी स्थानमें मन्थरक नाम कौलिक रहता था । किसी समय वस्त्र कार्य करते हुए उसके संपूर्ण कपडे बुननेके कर्मकाष्ठ (तुरीवेमादि) भग्न होगये । तब वह कुल्हाडी लेकर वनमे काठके निमित्त गया । वह जबतक घूमता समुद्रके किनारे गया, तब वहां उसने सीसोंका एक वृक्ष देखा । तब विचारने लगा । “यह बडा वृक्ष दीखता है । सो इसके काटनेसे अनेक पट्ट निर्माणकी वस्तु हो जायगी ऐसा विचार उसपर कुठाराघात किया । उस वृक्षमें कोई व्यन्तर (पक्षी विशेष) रहता था । उसने कहा–“भो ! यह वृक्ष मेरे रहनेका स्थान है । सब प्रकार रक्षा करना चाहिये । क्योकि मै यहां महासुखसे रहता हूं, समुद्रकी लहरोंके स्पर्शसे शीत वायुसे प्रसन्न हुआ रहता हूं” । कौलिकने कहा–“भो ! मैं क्या करूं ? काठके बिना मेरा कुटुम्ब भूखसे पीडित है । इस कारण शीघ्र और स्थानमें जाओ । मैं इसे काटूंगा” । व्यन्तर बोला,–“भो ! मैं तुम्हारे ऊपर प्रसन्न हूं, सो कुछ अभीष्ट वर मांगो । इस वृक्षको रहने दो” । कौलिक बोला “जो ऐसा है तो मैं अपने घर जाकर अपनी मित्र भार्यासे पूछ आऊं तब तुम देना” । तब “बहुत अच्छा” यह व्यन्तरसे प्रतिज्ञा करके वह कौलिक प्रसन्न हो अपने घरकी ओर चला । जबतक आगे जाता है तबतक ग्राममें प्रवेशकर निजमित्र नाईको देखा । तब उसने उससे व्यन्तरका वाक्य निवेदन किया । कि,–“अहो मित्र ! मुझे व्यन्तर सिद्ध हे कहो क्या मांगू ? । मै तुझसे पूछनेको आया हूं” । नाई बोला,–“भद्र ! जो ऐसा है तो राज्यकी प्रार्थना कर। जिससे तू राजा हो और मैं तेरा मन्त्री, दोनोंही यहां सुख अनुभवकर परलोकका सुख प्राप्त करें कहा है–