पञ्चतन्त्रम् (संस्कृत मूल एवं भाषा टीका सहित)
Panchatantram with Sanskrit & Hindi Commentary
पं. विष्णु शर्मा / पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र द्वारा
पृष्ठ 516, कुल 536 में से
संदर्भ में पढ़ेंभाषाटीकासमेतम् । (५०१)
सुनकर रत्नमाला देकर बोला,- “भो मित्र ! जो उचित समझो सो करो” । वानरभी रत्नमालासे भूषित कण्ठ होकर वृक्ष और महलोंपर घूमता हुआ जनोंसे देखा और पूछा गया,- “भो यूथप ! आप इतने समयतक कहा थे ? आपने ऐसी रत्नमाला कहा पाई ? जो कान्तिसे सूर्यकोभी तिरस्कार करती है” । वानरने कहा,- एक वनमें गुप्त बडा सरोवर कुबेरका बनाया है वहा सूर्यके आधा निकलनेपर इतवारको जो मनुष्य स्नान करे वह कुबेरके प्रसादसे इस प्रकार भूषितकण्ठ हो निकलता है” । तब राजाने यह सुन उस वानरको बुलाकर पूछा,- “भो ! यूथपति क्या यह सत्य है ?” । वानरने कहा,- “स्वामिन् यह प्रत्यक्ष मेरे कण्ठमें स्थित रत्नमालाही आपको विश्वास कराती है । सो यदि रत्नमालासे प्रयोजन है तौ मेरे संग किसीको भेजो जिसे दिखाऊ” यह सुनकर राजा बोला,- “जो ऐसा है तो मै परिजनसहित स्वयं जाऊगा । जिससे रत्नमाला प्राप्त हो” । वानर बोला,- “ऐसा ही करो” । ऐसा कहनेपर राजाने रत्नमालाके लोभसे सब स्त्री भृत्य भेजे । और वानरकाभी राजा पालकीमें अपनी गोदमे बैठाय सुखसे प्रीतिपूर्वक ले चला” । अथवा यह अच्छा कहा है-
तृष्णे देवि ! नमस्तुभ्यं यया वित्तान्विता अपि । अकृत्येषु नियोज्यन्ते भ्राम्यन्ते दुर्गमेष्वपि ॥ ८२ ॥
हे तृष्णा देवि ! तुमको नमस्कार है, जिससे धनी पुरुषभी अकार्योंमे नियुक्त कर दुर्गम स्थानोंमें भ्रमाये जाते हैं ॥ ८२ ॥
तथाच-
और देखो-
इच्छति शती सहस्रं सहस्री लक्षमीहते । लक्षाधिपस्तथा राज्यं राज्यस्थः स्वर्गमीहते ॥ ८३ ॥
सौवाला सहस्रकी, सहस्रवाला लाखकी, लक्षाधिप राज्यकी ओर राज्याधिप स्वर्गकी इच्छा करता ह ॥ ८३ ॥
जीर्यन्ते जीर्यतः केशा दन्ता जीर्यन्ति जीर्यतः । जीर्यतश्चक्षुषी श्रोत्रे तृष्णैका तरुणायते ॥ ८४ ॥”
जीर्ण होनेसे केश जीर्ण होते हैं, जीर्ण होनेसे दात जीर्ण होजाते हैं, नेत्र श्रोत्रभी जीर्ण होते हैं, एक तृष्णाही तरुण होती जाती है ॥ ८४ ॥”