प्रासाद मण्डन (मण्डन सूत्रधार - मन्दिर निर्माण, शिखर, मण्डप एवं वास्तु लक्षण सटीक)
Prasada Mandanam of Sutradhara Mandana with Commentary
मण्डन सूत्रधार (महाराणा कुम्भा के प्रधान वास्तुकार) द्वारा
पृष्ठ 105, कुल 278 में से
संदर्भ में पढ़ें६८ प्रसादमण्डने शाखा के विस्तार का चौथा भाग शाखा का प्रवेश ( निर्गम ) रक्खे । रूपस्तंभ के दोनों तरफ शोभा के लिये एक २ कोणिका बनावें, इसमे चंपा के फूलों की अथवा जलवट की आकृति करें ॥६१॥ सूत्रधार राजसिंह कृत वास्तुराज में कहा है कि— “सर्वेषां पेटके व्यासः प्रवेशस्तु युगांशकः । सार्धवेदांशतो वापि पञ्चांशोऽथवा मतः ॥” अध्याय ६ सब शाखाओं का प्रवेश शाखा के विस्तार के चौथे भाग, साढे चार भाग अथवा पांचवें भाग तक रक्खें । अपराजित पृच्छा सूत्र १३२ श्लो० २४ वें में भी यही लिखा है । शाखा के द्वारपाल का नाम— द्वारदैर्घ्ये चतुर्थांशे द्वारपालो विधीयते । स्तम्भं शाखादिकं शेषं त्रिशाखा च विभाजयेत् ॥६२॥ इति त्रिशाखमानम् । द्वार के उदय का चार भाग करके एक भाग के उदय में द्वारपाल बनावें और बाकी तीन भाग के उदय में स्तंभ और शाखा आदि बनावें ॥६२॥