भारतकोश
प्रतिमानाटकम् (महाकवि भास - प्रतिमा-दर्शन एवं सम्पूर्ण ७ अङ्क सान्वय सटीक)

प्रतिमानाटकम् (महाकवि भास - प्रतिमा-दर्शन एवं सम्पूर्ण ७ अङ्क सान्वय सटीक)

Pratimanatakam of Mahakavi Bhasa with Commentary

महाकवि भास द्वारा

DevanagariHindipublished178 पृष्ठ

पृष्ठ 111, कुल 178 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 111

( 108 ) अन्वय—ननु त्वया वयम् अयशसा योजिताः, आर्यः चीरेण (योजितः) नृपः गृहमृत्युना, कृत्स्ना अयोध्या प्रततरुदितैः, लक्ष्मणः मृगैः सह (योजितः), दयिततनयाः अम्बाः शोकेन, स्नुषा अध्वपरिश्रमैः, आत्मा च उग्रेण धिक् इति वचसा (यजिता) । (१७) अन्वय—ननु शीलसंक्रान्तदोषैः तावत् पुत्राः स्नेह त्यक्त्वा अपुत्राः क्रियन्ते । एषः अहम् लोके अपूर्वम् धर्मम् स्थापयामि, भर्तृद्रोहात् माता अपि अमाता अस्तु । (१८) हिन्दी अर्थ भरत—हा तात, (उठकर) तात, अब मैं माताओं को प्रणाम करने का क्रम जानना चाहता हूँ । सुमन्त्र—अच्छा, यह श्री राम की माता देवी कौसल्या हैं। भरत—माँ, यह निरपराध भरत आपको प्रणाम करता है। कौसल्या—पुत्र, तुम्हारा दुःख दूर होवे । भरत—(मन मे) इस कथन से तो मानो मेरी भर्त्सना की जा रही है। (प्रकट- रूप से) बड़ी कृपा है । अच्छा, फिर । सुमन्त्र—यह लक्ष्मण की मां सुमित्रा देवी हैं। भरत—माँ, मैं प्रणाम करता हूँ, जिसे राम की सेवा का अवसर न देकर लक्ष्मण ने ठग लिया है। सुमित्रा—पुत्र, कीर्ति प्राप्त करने वाले बनो । भरत—माँ, इसका प्रयास करूँगा । कृतकृत्य हूँ । इसके बाद । सुमन्त्र—यह तुम्हारी माता है । त—(क्रोध सहित उठकर) अरी पापिनी, मेरी जननी कौसल्या और जननी सुमित्रा के बीच बैठी हुई तुम उसी तरह बुरी लगती हो, जैसे गंगा और यमुना के बीच में प्रविष्ट कोई कुनदी । (१६) कैकयी—पुत्र, मैंने क्या किया ? भरत—'क्या किया' यह कहती हो । तुमने हमे (मुझे) अपयश से कलंकित किया, पूज्य राम को वल्कल

प्रतिमानाटकम् (महाकवि भास - प्रतिमा-दर्शन एवं सम्पूर्ण ७ अङ्क सान्वय सटीक) · पृष्ठ 111, कुल 178 में से · BharatKosha