राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 332, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथम तरंग २४१ स्वनामाङ्कं शशाङ्काङ्कशेखरं विरचय्य सः । परार्ध्यविभवं श्रीमानभिमन्युपुरं व्यधात् ॥ १७५ ॥ १७५. इस श्रीमान् राजा ने अपने नाम पर परम वैभवशाली अभिमन्युपुर¹ नगर बसाकर उसमें उस नगर का आभूषण शशांकांकशेखर² मन्दिर का निर्माण कराया ।
(महाभाष्य) किताब अपने हमराह लाकर यहाँ के बरहगनों को तालीम दी और अपनी खुद तसीफ करदा किताब 'चन्द व्याकरण' यहाँ पर रायज कर दी । चूंकि (४३) नागसेन की तालीम और परवार से वहाँ के बहुत से लोग अपने मजहब बरगस्तर हो गये थे और बुध मजहब अख्तियार कर लिये थे अपने खादती अशगाल छोड़कर बड़े कामों में मुवतिला हो गये थे इसलिये उसकी नहूसत से इस मुल्क में बकसरत वरफ बरसना शुरू हो गयी । यहां तक कि यहाँ के बादशाह मौसम सरमा में पंजाब और (४४) वगैरह की तरफ हर साल जाने लगे । चन्दर आचारज हुस्न इसनाक और तालिफ कलूब से काम लेकर लोगो को अपने पुराने बाप-दादो के मजहब पर कायम रहने को तलकीम करता । इस वजह से यहाँ के बहुत से लोगों ने बुध मजहब छोड़कर अपना पुराना आवाई मजहब अख्तयार कर लिया । नीलमत पुराण किताब पर अउसरे नव अमल पैदा होकर साबिक् रवाज के मुताबिक नजर व खैरात करने लगे । इसकी बरकत से बरफ की मुसीबत से निजात पाई । राजा अभिमन्यु ने परगना वागल में मौजा आम- पुरा आवाद करके वरहगनों को बख्श दिया । चन्दर आचारज को खास एक जागीर देकर ताजीम और तकरीम से उसकी परवरिश की । यह राजा बौद्ध मजहब के पीरो के साथ मजलिसा मुना- जिरह मुनकद्द कराता था । इसमे इस मजहब के लोगों को बड़ी खराबी का सामना करना पड़ता था । ३३ साल हकूमत करके इस दुनिया को छोड़ दिया ।
पुराण चश्मा नीलनाग से निकाली है । या खुद तसनीफ की है । फकत अल्लाह ज्यादा जानता है । (पृष्ठ ४४)
पुरातन इतिहासकार छविलाकर की लुप्त राजाओ की तालिका में यह अन्तिम नाम है । कल्हण ने इस राजा का वर्णन छविलाकर के वर्णन के आधार पर किया है ।
अभिमन्यु कौन था । किस वंश का था । किस प्रकार कश्मीर का राजा हुआ इस पर कल्हण ने कोई प्रकाश नहीं डाला है । कुशान राजा वसुदेव की शक्ति क्षीण हो गयी थी । उसका राज्य मथुरा मण्डल के समीप सीमित रह गया था । नाग जाति के उपद्रवों के कारण कुशान शक्तिहीन होकर अपना अधिकांश राज्य खो बैठे थे । कल्हण ने हविष्क के पश्चात् कुशानवंशीय और किसी राजा का वर्णन नहीं किया है । कुशान राजाओ के प्रति किसी प्रबल विद्रोह एवं संघर्ष की ओर कल्हण संकेत नहीं करता । निर्विवाद मालूम होता है । वासुदेव तथा उसके पश्चात् के राजा निर्बलता के कारण कनिष्क के साम्राज्य को सम्हाल सकने में असमर्थ रहे । केन्द्रीय शक्ति के क्षीण होने के कारण शासन सूत्र शिथिल होकर टूट गया । प्रदेश तथा विजित भूखण्ड स्वतन्त्र हो गये । निस्सन्देह यही प्रक्रिया कश्मीर में हुई होगी ।
कश्मीर की व्यवस्था कुशान राजा न कर सके । पंजाब तथा मथुरा के समीप उसकी शक्ति नाग जाति के विद्रोह को दबाने में लग गयी । कश्मीर जैसे दूर पर्वतीय प्रदेश से सम्बन्ध विच्छेद हो जाना स्वाभाविक था ।
गुलजार कश्मीर का मुसनिक लिखता है कि यही चन्दर आचारज है जिसने किताब नीलमत ३१