राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 344, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथम तरंग २५१ शीत ऋतु प्रारम्भ होते ही पर्वतों पर रहने वाली घूमन्तू जातियां मैदान में अपनी भेड़ों तथा पशुओं के साथ शरण लेती हैं। सितम्बर मास में मैंने इस प्रकार ऊँचे पर्वतों पर से आने वाले लोगों का समूह कश्मीर की सड़कों पर बहुत देखा है। कल्हण ने यहाँ पुरानी गाथा की पुनरावृत्ति की है। उक्त वर्णन से प्रकट होता है। पुरातन नीलमत वर्णित संस्कारादि जो बौद्धों के कारण बन्द हो गये थे पुनः आरम्भ किये गये। नाग पूजा पुनः कश्मीर में प्रचलित हुई। कुछ विद्वानों का मत है। नीलमत पुराण इसी समय की रचना है। नीलमत सिद्धान्त लोग त्याग दिये थे। इससे यह भी प्रकट होता है कि नीलमत पुराण का महत्व घट गया था। बौद्ध सिद्धान्तों ने जोर पकड़ लिया था। बौद्ध धर्म के विरुद्ध प्रतिक्रिया का काल था। कुछ लोगों का मत हैं कि नीलमत ६वीं अथवा ७वीं शताब्दी के पूर्व का ग्रन्थ नहीं है। हसन चन्द्रदेव के विषय में लिखता है- एक दफा का जिक्र है कि एक बूढ़ा खूसट ब्राह्मण चन्द्रदेव नाम जो इल्म व अमल में मुमताज था कश्मीर के एक गार में छुपकर याद खुदा में मसरूफ हो गया। जरूरियात जिन्दगी की तमाम चीजें इस शख्स ने अपने पास जमा कर ली। जाड़े का मोसम था। बर्फ व बारिश से तंग आकर देव फौज दर फौज इसके पास जमा हो गये और उस बूढ़े खूसट ब्राह्मण को अपनी खुफिया जगह से निकाल बाहर किया। बाद अजा दो खतरनाक कवो हैकल देव नील नाग के चश्मा पर जो कोहस्तान नागम की तलहटी में बाका हैं खड़े हो गये और बरहमन मजकूर को यह दोनो एक दूसरे की बगल में डालकर हँसी ठट्ठा करने लगे। इत्तफाक से गरीब ब्राह्मण का पाँव फिसल गया। और चश्मे के अन्दर जा पड़ा। देखता है क्या कि एक बड़ी वसीम व खराज दुनिया है जिसमे एक आलीशान महल है और महल में एक जर निगार तख्त जिसपर एक बादशाह बड़ी शान व तमकुनत के साथ जलसगह है। ब्राह्मण हाथ जोड़कर उसके सामने खड़ा हो गया और बड़ी आजिजी के साथ देवों के मुजालिम और बर्फ की तकलीफ उससे बयान करने लगा। यह बादशाह खुद नील नाग था। उसे ब्राह्मण की हालत जार पर सख्त रहम आया और अपने पास बुलाकर अपनी खुद तसनीफ करदा किताब नीलमत पुरान उसको बख्श दी। साथ ही वसीयत की कि किताब मजकूर को मुतर्वाक मुकामात पर पढ़कर देवो और राक्षसों को खैरात व शदकान दिये जाया करें। वह अमल और वजाइक जो इस किताब में दर्ज हैं वाजाफ्तगी से हमेशा पढ़े जायें। अक्सर ओकात खुदाताला की इबादत व अताअत में मस- रूफ रहा जाये। इस मूरत में लोग देवों और राक्षसों की ईजा व तकलीफ से महफूज रह सकेंगे। यह कह कर बरहमन मजकूर को चशमा नील नाग के किनारे पहुँचा दिया। ऐवनदार बहार थी। लोग सरजमीन हिन्दु- स्तान में खेती बाड़ी की गरज से फिर कश्मीर आने लगे। यह देखकर उन्हें बड़ा ताज्जुब हुआ कि एक बूढ़ा व मातवान ब्राह्मण सही हथ मालम मौजूद है। लोगों ने इसका सबब दरयाफ्त किया जिसको उसने मन व अन्न से कह डाला। यह सुन कर लोग बहुत खुश हुए। चुनांचः उसे और उसकी किताब फाले नेक जानकर अपने अफसर दरया देव नामी के पास ले गये। लोगों ने दरया देव के हुक्म पर सरभताग्रत रखकर देवों और शिद्दत वरफ बारां के आसेब से नजात हासिल कर ली। उसी वक्त से कश्मीर में विला इम्त- याज मोसम मुस्तकिल तौर पर आवादी शुरू हो गयी। नस्ले इन्सानी की दिन व दिन कसरत के वायस दिहात व कस्वात वजूद में आ गये। इब्दा में हर एक गाँव का अलग हाकिम होता था। फिर सरकशी और हिर्स के बढ जाने की वजह से एक शख्स कई-कई दिहात दबा बैठा। बाहमी मुदाफत और एक दूसरे के शर से बचने के लिये इन लोगों ने छोटे-छोटे किलों की बुनियाद डाल दी। जिन्हें कोट के नाम से पुकारा