राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 540, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ेंद्वितीय तरंग ४०५ चारुचारित्रिया तत्र तया सत्रेऽवतारिते । नानापथागतानाथासार्थैरद्यापि भुज्यते ॥ ५८ ॥ ५८. सच्चरित्रा उस देवी द्वारा वहाँ स्थापित सत्र¹ में नाना पथों से आये अनाथ आज भी भोजन करते हैं । आभ्यामभ्यधिकं कर्तुं शक्तिः कस्येति निश्चितम् । विचिन्त्यारोचकी धाता नापत्यं निर्ममे तयोः ॥ ५६ ॥ ५९. इन दोनों से अधिक करने की निश्चय ही किस की शक्ति है ? यह सोचकर अरोचकी विधाता ने उन दोनों के लिये सन्तति का विधान नहीं किया । वेधाः परां धुरमुपैति परीक्षकाणा- मिच्छोः फलप्रजनने न कृतश्रमो यः । विस्मारितोद्धुरसुधारसयोग्यतात् तत् तस्मादुदेत्य किमियाभ्यधिकं विदध्यात् ॥ ६० ॥ ६०. विधाता परीक्षकों की पराकाष्ठा को प्राप्त होता है, जिस ने इक्षु¹ के फल देने में परिश्रम नहीं किया । सुस्वादु सुधा रस को भी विस्मरित कर देने की योग्यता वाले, उससे बढ़कर और वह क्या कर सकता था । पादटिप्पणियाँ : ५८(१) : सोम यज्ञ का समय जो १३ से १०० दिनों के अन्दर पूर्ण होता है उसके लिये प्राचीन समय में यह शब्द प्रयुक्त किया जाता था । इसका अर्थ आश्रय स्थान, शरण स्थान तथा वह स्थान है, जहाँ गरीबों को भोजन दिया जाता है । अतिथणी तथा सत्र में सूक्ष्म भेद है । सत्र प्रायः उसी दान के लिए प्रयुक्त होता है जहाँ गरीबों को बना भोजन दिया जाता है जैसे लंगर अथवा क्षेत्र । काशी में क्षेत्र विद्यार्थी तथा संन्यासियों का मुफ्त भोजन स्थान है । सत्र और क्षेत्र समानार्थक हैं । कहावत है—क्षेत्रे भोजं मठे निद्रा । पादटिप्पणियाँ राजतरंगिणी सूक्ति संग्रह का यह ४२वाँ श्लोक है। पाठभेद : श्लोकसंख्या ६० में 'सुवारस' वा 'मुदारम्', 'मुदारस', 'मुधारम्'; 'योग्यत्वात्' का 'योग्यतात्', 'योग्यता तु', 'योग्यता तत्', 'योग्यतः तत्' 'योग्य- तात्तान' तथा 'दुदेत्य' का पाठभेद 'उत्पादयित्वा' मिलता है । पादटिप्पणियाँ राजतरंगिणी सूक्तिसंग्रह का यह ४३ वाँ श्लोक है । ६०. (१) इक्षु : इसे ईंख और पूर्वी उत्तर- प्रदेश तथा बिहार में ऊख कहते हैं । दोनों ही शब्द इक्षु के अपभ्रंश हैं । इक्षु शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद (१ : ३४ : ७) में प्राप्त होता है । तत्प- श्चात् संहिताओं में भी उल्लेख मिलता है । (मै सं. : ३ . ७ : ९; ४ : २ : ९; वा. स. २५ : १ : मै. सं : ३ : १६ : १; तथा कठक अश्वमेध ३ : ८ ) वैदिक साहित्य से यह पता नही चलता कि इसको खेती होती थी अथवा यह वन में उत्पन्न होता था । कश्मीर की उपत्यका किंवा वादी में ईख प्रायः नहीं होती है । इसकी पैदावार इस समय जम्मू काश्मीर राज्य के जम्मू प्रदेश में तहसील रन- बीर सिंह पूरा में खूब होती है । इस समय यहाँ ६ हजार एकड़ में ईख की खेती होती है । जम्मू के