राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 867, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ें६२ राजतरंगिणी शकराजाओं की संख्या १६ दी गयी है। इनका उल्लेख ( १ : १३ : १२०-१२४ ; ३ : ७३ : १०८; ३ : ७४ : १३७, १७२-१७५ ) में आता है। स्कन्दपुराण ( १ : २ : ४० ) में वर्णन आता है कि कलियुगारम्भ होने पर एक लाख एक सौ वर्ष तक शकराजा होंगे । संस्कृत साहित्य में चतुर्द्वीप, सप्त द्वीप, नव द्वीप, द्वादश द्वीप, त्रयोदश द्वीप, अष्टादश द्वीपों का उल्लेख मिलता है । पुराणों में सातों द्वीपों को समुद्रों से घिरा बताया गया है । वायु तथा अन्य पुराणों में क्रम, जम्बू, प्लक्ष, शाल्मली, कुश, क्रौंच, शाक तथा पुष्करादि द्वीपों की तालिका दी गयी है । मत्स्य पुराण में जम्बू, शक, कुश, क्रौंच, शाल्मली, गोमेध ( प्लक्ष ) और पुष्कर सात द्वीपों का उल्लेख किया गया है । क्षीरसागर को क्षीरोद भी कहते हैं । वर्तमान उत्तर अटलाण्टिक महासागर के दक्षिणेशीय भाग तथा आर्कटिक समुद्र को कुछ विद्वान् क्षीर सागर कहते हैं । विद्वान् वडेर क्षीर सागर को कैस्पियन सागर तथा विल्फर्ड उसे जर्मन समुद्र कहते हैं । क्षीर अर्थात् दूध का रंग उज्ज्वल होता है । उत्तर आर्कटिक सागर तुषार पात के कारण श्वेत रूप धारण कर लेता है । कास्पियन सागर भी शिशिर ऋतु में जमकर श्वेत रूप हो जाता है । यह बात भारतीय महासागर तथा उससे सम्बन्धित सागर एवं आगत के सम्बन्ध में लागू नहीं होती । उष्ण तथा शीतोष्ण कटिबन्ध में होने के कारण वे कभी जमते नहीं । कैस्पियन सागर तथा आर्कटिक सागर दूध की तरह जमकर श्वेत रूप शिशिर ऋतु में धारण कर लेते हैं । मालूम होता है कि यहा क्षीर सागर नाम कैस्पियन सागर के लिए प्रयोग किया है । शक द्वीप को क्षीर सागर से घिरा हुआ कहा गया है । प्रत्येक द्वीप में ७ पर्वत, ७ वर्ष तथा ७ नदियों का उल्लेख किया गया है । सप्त सिन्धु, सप्त वर्ष, सप्त पर्वत, सप्त ऋषि, सप्त द्वीप, सप्त नदी, सप्तगंगा, सप्त पुरी, सप्त वासर, आदि सप्त संख्या देने की एक शैली किंवा परम्परा प्राचीन काल में चल गयी थी । सम्भव है कि सप्त के आधार पर सम्भवतः लोकप्रिय बनाने तथा स्मृति में चिरस्थायी रखने के लिए एक उपाय निकाला गया होगा । पर्वतादि के वर्णन में द्विनाम देने की प्रथा थी । एक ही पर्वत के दो नाम होते थे । शक द्वीप के सप्त पर्वत हैं यथा—( १ ) मेरु-उदय ( पामीर ), ( २ ) जलधारा-चन्द्र ( वोल्गा नदी का पठार ) ( ३ ) दुर्ग-शैल-नारद ( कैस्पियन द्वार ), ( ४ ) श्याम-दुन्दुभी ( उत्तरीय पर्वतमाला ), ( ५ ) अस्तगिरि- गोमक ( ६ ) आम्बिकेय-सुमन, ( ७ ) विभ्राज-केशव ( जगरास पर्वत ) । वायु पुराण में केशव का रम्या तथा वैदारी पर्वत नाम से उल्लेख किया गया है । शक द्वीप के सात वर्ष हैं । उक्त सातो पर्वतों के नाम पर दिये गये हैं अथवा उन पर्वतों के मूल तथा उपत्यका में थे । : (१) उदय वर्ष ( उदय पर्वत ), (२) सुकुमार-शिशिर ( जलधार पर्वत वोल्गा नदी की उपत्यका ) ( ३ ) कौभारः सुखोदय ( दुर्ग शैल ) (४) मणि चक्र-आनन्दक ( श्याम पर्वत जरफसा नदी की उपत्यका ) (५) कुमुमोत्तर-असित ( सोमकपर्वत ) यूनानी लेखकों का कोमी दोहि प्रदेश ) ( ६ ) मैनाक- क्षेमक ( आग्निनेय पर्वत ) (७) विभाज-ध्रुव ( विभ्राज पर्वत ) । शक द्वीप की सप्त नदियाँ हैं : (१) सुकुमारि = मुनितप्ता (२) कुमारी = तप सिद्धा (३) नन्दा पावनी (४) शिविका = द्विविधा (५) इक्षु = कुहू = वक्षु = आमू दरया (६) वेणुका = अमृता (७) सुकृता= गभस्ति । महाभारत में शक द्वीप की सात नदिया (१) सुकुमारी = (वोल्गा) (२) कुमारी (कुभा) (३) सोता (सीरदरया) (४) कावेरका (५) महानदी (डान नदी) (६) कौरव्य, (७) मणि जला (जरफमा नदी) दिया गया है । यूनानियों के सोधियन डाक तथा चीनियों की यू-ये-चि० (ऋक्षिक) जाति पामीर (मेरु) से काश्पि- यन (कश्यप ) सागर तक फैली थी ।