रामायण मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - रामायण दार्शनिक महाग्रन्थ एवं सम्पूर्ण चरित्र-मीमांसा)
Ramayana Mimamsa of Swami Karpatri Maharaj
धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 107, कुल 1049 में से
संदर्भ में पढ़ें३० रामायणमीमांसा द्वितीय ध्यान देने योग्य है, वह यह कि ऋषि सर्वज्ञकल्प होते हैं, अतः स्वतन्त्ररूप से अनसूया-समर्पित अङ्ग राग दिव्य वसन- भूषण आदि का ज्ञान प्राप्त कर उन्होंने उल्लेख किया है। संसार में मिलती-जुलती समानरूप से अनेकों घटनाएँ हो सकती हैं, अतः यह आवश्यक नहीं कि सावित्री सीता द्वारा प्राप्त अङ्गराग का हो यहाँ आवर्तन किया जाय। अतएव प्रजापति द्वारा सूर्या को दत्त अङ्गराग अन्य वस्तु है और अनसूया द्वारा सीता को प्रदत्त अङ्गराग अन्य वस्तु । सावित्री सीता का स्थागर केवल मुखलेप है तथा अनसूया द्वारा सीता के लिए दी गयी वस्तु अङ्गराग है। मुखलेप वशीकरण के लिए है, यह केवल स्वाभाविक सौन्दर्य का अभिव्यञ्जक है और अङ्गराग सर्वाङ्ग-विलेपन है, इसके साथ दिव्य मालाएँ, वस्त्र एवं आभूषण भी हैं— “इदं दिव्यं वरं माल्यं वस्त्रमाभरणानि च । अङ्गरागञ्च वैदेहि महार्हमनुलेपनम् ॥ मया दत्तमित्दं सीते तव गात्राणि शोभयेत् । अनुरूपमसंक्लिष्टं नित्यमेव भविष्यति ॥ अङ्गरागेण दिव्येन लिप्ताङ्गी जनकात्मजे । शोभयिष्यसि भर्तारं यथा श्रीविष्णुमव्ययम् ॥” ( वा० रा० २।११८।१८-२० ) । वेदों की सूत्रभूत वस्तुएँ पूर्वकथनानुसार वेदों की सूत्रभूत वस्तुओं का रामायण, महाभारत तथा पुराणादि में विशेष उपबृंहण होता है। तदनुसार ही पूर्वोक्त मन्त्रों की सीता के प्रतीक का ही महाभारत के द्रोणपर्व तथा जयद्रथपर्व में ध्वजवर्णन नामक अध्याय में वर्णन है— “मद्रराजस्य शल्यस्य ध्वजाग्रेऽग्निशिखामिव । सौवर्णीं प्रतिपश्यामः सीतामप्रतिमां शुभाम् ॥ सा सीता भ्राजते तस्य रथमास्थाय मारिष । सर्वबीजविरूढेव यथा सीता श्रिया वृता ॥” ( म० भा० ७।१०५।१८, १९ ) “कर्षकाणां च सीतेति भूतानां धारिणीति च ।” ( हरिवं० २।३।१४ ) यहाँ पर कृषकों की कृषि की अधिष्ठात्री शक्ति के रूप में सीता को दुर्गरूप ही बतलाया है। प्राणियों को धारण करनेवाली उर्वीरूपा भी उसी को कहा गया है । ‘आधारभूता जगतस्त्वमेका महीस्वरूपेण यतः स्थितासि ।’ ( दु० स० १।१४ ) इस श्लोक में सर्वभूत-धारयित्री धरित्री के रूपमें श्रीदुर्गा का स्तवन है । स्पष्ट ही वही चयन नामक महान् श्रौत यज्ञ की सीताओं, रेखाओं की एवं क्रतुराट् चयन की अधिष्ठात्री महाशक्ति है । इसी दृष्टि से सीता-रेखाओं का वैदिक चयनादि में यजन होता है । रामचन्द्रादि नामों की अनादिता आगे चलकर बुल्के महाशय ने 'राम, रामचन्द्र तथा रामभद्र' नामों की समालोचना की है, उनमें पौर्वापर्य की भी कल्पना की है । वस्तुतः राम और रामचन्द्र आदि नाम अनादि ही हैं। वेद, रामायण, पुराण आदि अनादि राम और रामचरित का ही वर्णन करते हैं । बलराम और परशुराम से निर्विशेष राम स्वतः पृथक् सिद्ध हो जाते हैं। यद्यपि वे भी राम के अंश ही हैं। निर्विशेष राम के व्यवच्छेद के लिए इतर विशेषणों की अपेक्षा न होने पर भी गुणकृत बहुत से गौण नाम विष्णुपुराण आदि में वर्णित हैं । उपास्यगत गुणविशेषों की उन नामों द्वारा अभिव्यञ्जना