भारतकोश
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)

Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography

वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा

DevanagariHindipublished526 पृष्ठ

पृष्ठ 135, कुल 526 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 135

१२४ झांसी की रानी राजा ने तुरन्त कहा, 'थोडा सा और फिर बस । तुम्हारी और तुम्हारी दवा की कोई जरूरत न रहेगी ।' राजा की आकृति बिगडी । सब लोग चिन्तत और भयभीत हुये । बहुत कष्ट के साथ बोले, 'मेजर साहब एक अन्तिम प्रार्थना—बस एक — झाँसी अनाथ न होने पावे ० ।' कराहने लगे । आँखे फिरने लगी । कप्तान मार्टिन एक ओर चुप बैठा हुआ था । उसने एलिस को चल देने का संकेत किया । एलिस उठना ही चाहता था कि राजा बोले, चित्रकार सुखलाल, हृदयेश कवि.....' एलिस उठा उसने प्रणाम करके राजा से कहा, 'सरकार हम लोग जाते हैं । समाचार मिलते ही तुरन्त हाजिर होगे ।' राजा ने आँखे स्थिर की । कहा, 'मेजर साहब भूलना मत । हमको आपका भरोसा है । हमारी प्रार्थना को ध्यान में रखना । लाट साहब को मेरी बिनती.. ' इसके बाद वे नही बोल सके और बेसुध हो गये । एलिस और मार्टिन चले गये । लक्ष्मीबाई तुरन्त पर्दे से बाहर निकल आई । पति की उस दशा को देखकर चीत्कार कर उठी । मोरोपन्त ने दामोदरराव को बुलवा लिया । नाना भोपटकर लेकर आये । रानी को कुछ सान्त्वना मिली ।