झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)
Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography
वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा
पृष्ठ 320, कुल 526 में से
संदर्भ में पढ़ेंलक्ष्मीबाई ३०६ इसी प्रकार सब फाटको पर आवश्यक आज्ञा देकर रानी ओर्छा फाटक पर फिर आ गई । नत्थेखा की सेना मार खाकर पीछे हटी, परन्तु टोरिया पर नही चढी । उनके बीच में जो खाइया थी, उनमें रक्षा का यत्न करने लगी । इतने में रात हो गई । रानी मुन्दर को वही छोडकर महल चली आई । गीता के अठारहवें अध्याय का परायण या श्रवण वह यथासभव नित्य करती थी । पाठ समाप्त करके आधी घडी विश्राम किया था कि मुन्दर ने समाचार दिया—‘नत्थेखा ने नगर-कोट पर चारो ओर से आक्रमण किया है, ओर्छा फाटक पर आक्रमण सबसे अधिक भयकर है ।’ रानी सहेलियो समेत सवार होकर तुरन्त ओर्छा फाटक पर पहुँची । चादनी रात । आकाश निर्मल । पास का काफी अच्छा दिखलाई पड रहा था और दूर का घूमरा घूमरा । सागर-खिडकी पर गोले वरस रहे थे और ओर्छा-फाटक तो ऐसा जान पडता था कि अब गया, अब गया । रानी ने गुलामगौस और उसके तोपचियो को समझाया, 'दो बाढे जल्दी जल्दी दाग कर बिलकुल चुप हो जाओ । वैरी समझेगा कि तोपे बन्द करली । बढेगा । बढते ही दीवार के छेदो में से बन्दूको की बाढ दागी जाय । वैरी अपनी तोपे ऊँची टोरिया पर चढा कर ले जावेगा और वहा से फाटक और बुर्ज को ध्वस्त करने का उपाय करेगा । उस समय तोपे दागना । काशीबाई से कहा, ‘तुम भाऊ बख्शी से किले में जाकर कहो कि कडकबिजली के प्रयोग का समय आ गया । जैसे ही ओर्छा-फाटक की हमारी तोपे बन्द हो और अपनी बन्दूको की बाढ के उपरान्त शत्रु के तोपखाने से बाढ दगे, वह कड़कबिजली और उसी बुर्ज के तोपखाने से ओर्छा-फाटक के बाहर की दाई ओर वाली ऊँची टोरिया को अपना अचूक निशाना बनावे और अनवरत गोलाबारी करे ।’ काशीबाई सम्वाद लेकर गई ।