झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)
Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography
वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा
पृष्ठ 510, कुल 526 में से
संदर्भ में पढ़ेंलक्ष्मीबाई ४६७ 'धाय धाय' बन्दूक चलाई । 'धाय धाय' अंग्रेजी रिसाले का जवाब आया । काफी समय तक रिसाले के सैनिको को हताहत करता रहा । फिर ? एक गोली से मारा गया । चिता 'साय-साय' जलती रही । गुलमुहम्मद चिता से कुछ दूर जाकर लेट गया । साफे के टुकडे से अपने को ढका । बेहद थका हुआ था, सो गया । सवेरे जब आँख खुली देखा कि चिता के स्थान पर कुछ जली हड्डिया बाकी रह गई हैं । उसके मुँह से निकल पडा, 'ओफ रानी साहब का सिर्फ यह हड्डी रह गया है ! और उस हसीन लडकी का !' फिर तुरन्त उसने अपने मन में कहा, 'ओ कबी नही । वो मरा नहीं । वो कबी नई मरेगा । वो मुर्दों को जान बख्शता रहेगा ।' चिता के ठडे हो जाने पर गुलमुहम्मद ने उस स्थान पर एक चबूतरा बाधा और कही से फूल लाकर उस पर चढाये । अंग्रेजी सेना का एक दल रानी की ढूँढ खोज में वहाँ पर आया । चबूतरा अभी सूखा न था । उस दल के अगुआ का कुतूहल जागा । गुलमुहम्मद से उसने पूछा, ' यह किसका मज़ार है साई साहब ?' गुलमुहम्मद ने उत्तर दिया, 'अमारे पीर का, वो बोत बड़ा वली था ।'