रोगी रोग मुक्त बिना दवाई: योगासन एवं प्राणायाम

रोगी रोग मुक्त बिना दवाई: योगासन एवं प्राणायाम
Rogi Rog Mukt Bina Dawai: Yogasan evam Pranayama
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Chikitsa & Yogasan Series · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished60 पृष्ठ
पृष्ठ 34, कुल 60 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 34
4. नाभि आसन
5. सुसवज्जासन
❖ योग करने की विधि –
उत्तानपादासन -
- • जमीन पर आराम से लेट जाएं और पांव फैला लें। पैरों की बीच दूरी नहीं होनी चाहिए।
- • हाथ शरीर के निकट रखे रहने दें।
- • सांस लेते हुए पांवों को मोड़े बगैर धीरे-धीरे 30 डिग्री पर उठाएं।
- • धीरे धीरे सांस लें और फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें और इसी मुद्रा में रहें।
- • लम्बा सांस छोड़ते हुए दोनों पांव नीचे लाएं।
- • यह चक्र हुआ।
- • इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।
पवनमुक्तासन
- • सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
- • दोनों पैरों को फैलाएं और इनके बीच की दूरी को कम करें।
- • अब दोनों पांव उठाएं घुटने मोड़ें।
- • घुटनों को बांहों से घेर लें।
34