भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 121, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 121

अंग्रेजी पंचांग : १०३

मध्याह्न पर आने में जो समय लगता है वह सावन कहलाता है। कोई सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय को सावन दिन कहते हैं। सावन दिन का मान कम ज्यादा होता रहता है। इस पर से सावन दिन का मध्यम मान निकाला जाता है।

मध्यम काल Mean Time

अपने इस सावन दिन के मध्यम काल को २४ घंटा या ६० घड़ी का मानते हैं।

सूर्य की मध्यम गति २९'-८" प्रतिदिन रात में जानकर एक मध्यम रवि विषुववृत्त में घूमता है ऐसा मान लेते हैं। यह मध्यम रवि मध्याह्न में आकर फिर अस्त होता है और दूसरे दिन उदय होकर फिर मध्याह्न में आता है। इस प्रकार एक बार मध्याह्न से दूसरे दिन के मध्याह्न में फिर आने तक मध्यम मान से २४ घंटा लगते हैं। इसी समय को मध्यम काल कहते हैं।

स्पष्ट काल Apparent Time

सूर्य को देखकर जो स्पष्ट समय पड़ता है वही स्पष्ट काल कहलाता है।

नाक्षत्र दिन = ( नाक्षत्र काल ) Side real day

तारों की दैनिक गति पृथ्वी की गति के कारण जान पड़ती है कि तारे उगते हैं और फिर सिर पर आते हैं फिर झूठ कर उदय होते हैं। इसी प्रकार तारा या कोई नक्षत्र उदय होने या मध्याह्न पर आने से दूसरे दिन फिर उदय होने या मध्याह्न पर आने तक जो समय लगता है उसे नाक्षत्र दिन और नाक्षत्र दिन के समय को नाक्षत्र काल Side real time कहते हैं।

इस नाक्षत्र काल को साधारण प्रकार से २४ घंटा या ६० घड़ी का मान लो तो काम चल जायगा।

वेधशाला Observatory में नाक्षत्रकाल देखने की एक घड़ियाल रहती है। पहिले बता चुके हैं कि नक्षत्र का उदय होना या अस्त होना पृथ्वी की दैनिक गति के कारण है। यह काल सावन मान से २३३. ५६ मि. ४.०१०६ से. का होता है। इस प्रकार नाक्षत्र दिन का मान वराबर एक समान रहता है। सावन दिन सरीखा कम ज्यादा नहीं होता। इस प्रकार नक्षत्र से सावन का भी ज्ञान सूक्ष्म प्रकार से हो सकता है।

मध्यम रवि Mean Sun

सूर्य की गति प्रतिदिन बदलती है परन्तु अपनी घड़ियों की गति प्रतिदिन एक समान रहती है गति कम ज्यादा नहीं होती। इस कारण घड़ी से जिस प्रकार मध्यम समय दीखता है उसी प्रकार मध्यम रवि या मध्यम काल समझना चाहिए।

जैसा मध्यम रवि मध्यम काल बतलाता है उसी प्रकार घड़ी भी मध्यम काल बतलाती है। मध्यम काल से इच्छित काल निकाला जा सकता है।

मध्यम रवि आकाश में नहीं दीखता, परन्तु गणित से उसकी गतियों का मध्यम मान के प्रमाण से मान निकालते हैं। मध्यम रवि का उदय ठीक ६ बजे प्रातः, १२