भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 140, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 140

१२२ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड

अब लग्न कुण्डली में लग्न के स्थान पर वृश्चिक के ८ अंक रख कर पूर्व बताई रीति से पूरी कुण्डली बना लो।

लग्न सारिणी से लग्न देखने की रीति यह है कि उस दिन का सूर्य जिस राशि अंश पर है पंचांग से देख लो। समझो किस राशि के कितने अंश भुक्त हुए हैं। जैसे सूर्य रा० १०-२५° दिया है तो मकर राशि भुक्त होकर कुम्भ के २५° भुक्त हुए हैं, यहाँ सूर्य की राशि कुम्भ लेगे। खड़ी बाईं ओर की पंक्ति में सूर्य की राशि मिलेगी और ऊपर आड़ी पंक्ति में अंश मिलेंगे। खड़ी पंक्ति में वर्तमान राशियों के नाम और भुक्त राशियों के अंक दिये हैं जैसे ६ तुला, यहाँ ६ कन्या राशि भुक्त हो गई है और तुला राशि वर्तमान है ऐसा समझना। सूर्य की जो राशि वर्तमान हो उसको खड़ी पंक्ति में खोज कर उसके आगे दाहिनी ओर सीध में और सूर्य के इष्ट अंकों के नीचे जो अंक में मिले उसमें इष्ट काल जोड़ लो। यदि इष्ट काल जोड़ने से ६० घड़ी से अधिक इष्ट काल हो जाता है तो उसमें से ६० घड़ी निकाल दो ( घटा दो ) और शेष ( बचे हुए ) अंक लो। फिर इष्ट भुक्त प्राप्त सारिणी अंक को सारिणी में खोजो। इससे मिलता जुलता और इससे कम अंक जहाँ मिले उसके बाईं ओर, लग्न की राशि और सबसे ऊपर सीध में अंश लिखा मिलेगा, वही लग्न होगी। जैसे ३ कर्क लिखा हो और ऊपर १४ अंश लिखा हो तो लग्न राशि ३-१४° समझना अर्थात् कर्क के १४° भुक्त हो गये हैं। कुण्डली में यही कर्क लग्न लिखना जैसा ऊपर उदाहरण देकर समझा दिया गया है।

जन्मसमय बहुधा चंटा मिनट में दिया रहता है, यह बहुत साधारण समय है। वास्तव में समय कई प्रकार के हैं। जन्मन की दूसरी लड़ाई के समय यहाँ का प्रचलित स्टेण्डर्ड टाइम १ घण्टा बढ़ा दिया गया था अर्थात् वरमा का स्टेण्डर्ड टाइम भारतवर्ष भर में प्रचलित कर दिया गया था। इस टाइम से स्टेण्डर्ड टाइम पृथक् है। घूघ घड़ी के अनुसार ( लोकल टाइम ) स्थानिक समय पृथक् है। यहाँ तो केवल प्रारम्भिक बातें बताई जा रही हैं जिसके समझने में नवीन विचार्यों को सरलता हो। समय का सूक्ष्म ज्ञान गणित खंड में मिलेगा।

संग्रह कुंडली बनाना

अभी तक लग्न निकाल कर कुंडली चक्र में राशियों स्थापित करना ही बताया है, उसमें यहाँ की स्थिति विचार कर ग्रह स्थापित करने को रह गया है। कुंडली में ग्रह कैसे रखना यहाँ बतलाते हैं।

मान लो बौधाख भुक्त ३ संभवत २०००, जन्मसमय ८ घं० ४० बजे रात्रि की कुंडली बनाना है। लग्न सारिणी देखने से ८-४० बजे वृश्चिक लग्न आई थी वृश्चिक लग्न होने से लग्न कुंडली में, लग्न स्थान में ८ रखकर शेष राशियाँ शेष स्थानों में भर दीं। अब ग्रह भरने के लिये पंचांग देखो। उस दिन प्रातः काल रवि स्पष्ट में