भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 146, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 146

१२८ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड

अध्याय २४

राशि गुण-धर्म

प्रत्येक राशियों के पृथक्-पृथक् गुण और धर्म हैं। ये राशियाँ सम हैं या विषम, स्त्री हैं या पुरुष हैं, इनमें कौन तत्व की प्रधानता है, अल्प सन्तान या अधिक सन्तान देती है या बन्ध्या राशि है। स्वभाव क्रूर है या सौम्य है। इसका प्रभाव किस दिशा में होता है और बात पित्त कफ सम्बन्ध से इनकी प्रकृति कैसी है, ब्राह्मण आदि कौन जाति की यह सूचक है। इसका रंग क्या है, जाति कैसी है, किस समय वह राशि बलवान रहती है और जल थल वन आदि में कहीं विचरने वालों पर प्रभाव रखती है या उनमें से किस प्रकार के लोगों से इसका सम्बन्ध है यह सब राशियों के गुण धर्म जानने से प्रगट होता है।

इसका उपयोग आगे बहुत पड़ेगा, जैसे अनि और वायु वाली राशियों की आपस में मित्रता होती है। भूमि और जल वाली राशियों की मित्रता होती है, परन्तु औरों की आपस में मित्रता नहीं रहेगी। पुरुष राशियों की पुरुष से, स्त्री राशियों की स्त्री राशि वालों से मित्रता होगी। पंचम स्थान सन्तान सूचक है, उसमें मीन राशि हो तो यह मीन राशि बहुप्रसव होने से अधिक सन्तान होगी। यदि उस पर शुभ ग्रह की या इसके भाव स्वामी की इस पर दृष्टि हो (दृष्टि सम्बन्धी विचार आगे मिलेगा) तो अवश्य बहुत सन्तान होगी। इसी प्रकार प्रत्येक राशियों के सम्बन्ध से जब विचार करने की आवश्यकता होती है तो उन राशियों के गुण-धर्म पर अवश्य विचार करना चाहिये, इसी कारण इनका जानना आवश्यक है।

कोई प्रश्न, वर्ष या जन्म के समय विचारने में इनकी आवश्यकता होती है जैसे क्रूर राशि है तो क्रूर स्वभाव होगा, सौम्यराशि से सौम्य स्वभाव होगा। प्रश्नसमय चरराशि हो तो जिस सम्बन्ध से विचार कर रहे हो वह चलता-फिरता होगा, स्थिर राशि होने से वह स्थिर होगा। यदि उस समय राशि द्विस्वभाव राशि का लग्न हो तो दोनों मिला हुआ फल अर्थात् कभी चलता कभी स्थिर होगा। कौन चोर है, चोर की जाति आदि निर्णय में, राशि की जाति स्त्री है या पुरुष, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि व घन कहाँ होगा, कर्क राशि है तो जल समीप होगा इत्यादि बातों के विचारने में यह सहायक होता है। इस कारण राशियों का गुण-धर्म चक्र आगे दिया है।