भारतकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 174, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 174

१५६ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड

इस प्रकार अनुमान कर सकते हैं कि १ रेलागाड़ी प्रति घण्टे ३० मील के हिसाब से पृथ्वी से चले तो ३३६ वर्ष में वह सूर्य के पास पहुँचेगी।

मंगल और गुरु के बीच सूर्य की परिक्रमा करते हुए और भी कई छोटे-छोटे ग्रह हैं। यदि उन को भी उपर्युक्त अनुपात से लघु आकार में समझने के लिए विचार करो तो व्यास १००० से १२०० फुट के भीतर लगभग ४० दाने रेत के बराबर हैं। छोटे-छोटे तो और भी अधिक हैं।

सूर्य से इतर ग्रहों की दूरी आदि का अनुमान करने से प्रगट हो जायगा कि जिस ग्रह का छोटा चेरा है वह भी ग्रह परिक्रमा पूरी कर लेता है और जिसका परिक्रमा-मार्ग बड़ा है उसे परिक्रमा पूरी करने में अधिक समय लगता है।

किसी ग्रह का परिक्रमा-मार्ग कितना ही छोटा या बड़ा हो परन्तु ३६०° में हँ मार्ग बटा रहता है जिसमें १२ राशियाँ होती हैं।

ग्रहों के भिन्न-भिन्न नाम—

यहाँ ग्रहों के मुख्य-मुख्य नाम संक्षेप में दिये हैं।

१ सूर्य=रवि, भानु, भास्कर, हेलि, भानुकर, भानुमान्, दीप्तरेषम, चंडाशु, अहस्कर

२ चन्द्र=सोम, शीतरषिम, मन्त्र, शीताशु, मृगांक, ग्ली, कलेश, चन्द्रमा।

३ मंगल=कुज, शोम, शूर, वक्र, लोहितान्, पापी, आर, आवनेय।

४ बुध=चन्द्रपुत्र, ज्ञ, चित्तु, सौम्य, चान्द्र, बोधन, शान्त, श्यामयात्र, अतिदीर्घ।

५ गुरु=बृहस्पति, जीव, अंगिरा, देवगुरु, वाचस्पति, ईज्य, प्रशान्त, निर्वेशशर्वध।

६ शुक्र=भृगु, सित, वैश्यगुरु, उत्तान, भार्गवसूनु, काण, कवि, अचल।

७ शनि=अर्कपुत्र, छायात्मज, यम, सौरि, असित, नील, पंगु, कोण।

८ राहु=कूर, कृष्णांग, तम, अशुर, संहिकेय, कपिलाक्ष, दीर्घ, अगु, स्वर्मानु, विद्युदुद।

९ केतु=शिशि, ध्वज, शनिसुत, यमाल्मज, प्राणहर, अतिपापी, गुलिक, मादि।

१० दृष्टल=यूरनेत्र, वारुणी, प्रजापति।

११ नेपच्यून=वरुण।

अध्याय ३०

ग्रह-गुणधर्म

जिस प्रकार राशियों के गुणधर्म बता चुके हैं उसी प्रकार प्रत्येक ग्रह के गुणधर्म हैं। इनके अध्ययन करने से प्रगट होगा कि इन ग्रहों से क्या-क्या गुण प्रगट होते हैं, और ये ग्रह किस प्रकार प्रभाव उत्पन्न करते हैं और उनसे क्या-क्या विचारा जा