सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
पृष्ठ 40, कुल 288 में से
संदर्भ में पढ़ें२२ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
जिस प्रकार पृथ्वी का उत्तर और दक्षिण ध्रुव है और जिस प्रकार पृथ्वी का भूकाव ध्रुव की ओर जमीन के घरातल से २३°-१७' पर है उसी प्रकार आकाशीय उत्तर ध्रुव भी नीचे के घरातल से ऊपर उठा हुआ दिखता है। घरातल से यह ध्रुव का भूकाव वहाँ के स्थानिक अक्षांश के अनुसार ही होता है। इस विषय का वर्णन आगे होगा।
ध्रुव तारा Pole Star के आस पास सप्तश्वषि Great Bear के ७ तारे हैं। वे ध्रुव की परिक्रमा करते रहते हैं जिससे ध्रुव तारों की पहिचान सरलता से हो सकती है। इस लिए इन सप्तश्वषि तारों को पहिचानना आवश्यक है। सप्तश्वषियों के पास ही लघुश्वष little Bear के तारे भी हैं जिन्हें लघु सप्तश्वषि भी कहते हैं। कभी-कभी सप्तश्वषि तारागण नीचे की ओर रहने से नहीं दिखते उस समय उसके विरुद्ध दिशा में और सीध में एक तारागणों का समुदाय दिखता है, जो अंग्रेजी के 'एम' M के आकार के हैं जिन्हें महषि या कश्यप मंडल Cassiopez
चित्र संख्या १४—सप्तश्वषि लघुश्वष ध्रुव और महाष