भारतकोश
समझ से प्राप्त ब्रह्मचर्य

समझ से प्राप्त ब्रह्मचर्य

Samaj Se Prapt Brahmacharya

दादा भगवान द्वारा

स्रोत: दादा भगवान आराधना ट्रस्ट, 'दादा दर्शन', उस्मानपुरा, अहमदाबाद · दादा भगवान आराधना ट्रस्ट · 2005 (उद्गम)

DevanagariHindipublished482 पृष्ठ

पृष्ठ 139, कुल 482 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 139

८६

समझ से प्राप्त ब्रह्मचर्य (पू)

प्रश्नकर्ता : नहीं।

दादाश्री : यह विषय कैसे खड़ा है, वही समझ में नहीं आता। वह खुली आँखों से सो रहा है तो, उस सोनेवाले का क्या करे? लोग तो यह नहीं जानते कि 'देह के अंदर क्या है।' तू रॉकेट(आतिशबाजी) लाए तो तुझे पता चलेगा न, कि इसमें बारूद भरा हुआ है?

प्रश्नकर्ता : हाँ।

दादाश्री : तो इसमें क्यों पता नहीं चलता? रॉकेट का तो ध्यान में रहता ही है कि यह बारूद से भरा हुआ है। यह फूटा नहीं है, अभी फूटना बाकी है और यह फूट चुका है। ऐसा पता चलता है न? और इस जीवित मनुष्य में कैसा बारूद भरा हुआ है, इसका क्यों पता नहीं चलता? इसमें कौन-कौन सा बारूद भरा है?

प्रश्नकर्ता : हड़िड़यों, खून, मांस।

दादाश्री : अंदर हड़िड़यों हैं क्या? तूने कैसे देख लीं?

प्रश्नकर्ता : देखा नहीं है लेकिन बुद्धि से पता चलता है न?

दादाश्री : बुद्धि तो परावलंबी है, स्वावलंबी नहीं है। कहीं ओर देखा होगा तो उस पर से पता चलता है कि इंसान में ऐसा-ऐसा होता है, तो वैसा ही मुझ में भी होना चाहिए। बुद्धि परावलंबी है और ज्ञान परावलंबी नहीं है। ज्ञान सीधा देखता है। जिससे गंद जैसा लगे, ऐसा और कुछ होता होगा शरीर में?

प्रश्नकर्ता : दुष्टता होती है।

दादाश्री : दुष्टता तो मान लो कि ठीक है, वह प्राकृत गुण कहलाती है, लेकिन इसमें माल क्या-क्या है?