भारतकोश
साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)

साम्ब पुराण (श्री एस. एन. खण्डेलवाल हिन्दी व्याख्या सहित)

Samba Purana Hindi

महर्षि वेदव्यास (व्याख्याकार: श्री एस. एन. खण्डेलवाल) द्वारा

स्रोत: Sri Samba Purana with Hindi Commentary by Sri S. N. Khandelwal (उद्गम)

DevanagariHindipublished424 पृष्ठ

पृष्ठ 71, कुल 424 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 71

एकादशोऽध्यायः ६१

वे अश्विनीकुमार नासत्य (नासिका से तेज त्याग करने से) तथा दस्र (रोग नाशकारी) नाम से अभिहित हो गये। तदनन्तर सूर्यदेव ने संज्ञा के समक्ष अपना रूप प्रदर्शित किया॥४७॥

तं दृष्ट्वा सापि संज्ञा तु तुतोष च मुमोद च।
तस्माच्च शुक्रसंयोगाद् गुणाद् भूमेस्तथैव च ॥४८॥
अश्वारूढ़शरी धन्वी कुमारः समजायत।
यतो यं रेतसो जातस्तेन देवेन भावितः ॥४९॥
रैवतो नामतस्त्वेष ख्यातिं लोके गमिष्यति।
सप्तद्वयादितो लोकात् पूजां प्राप्स्यति नित्यशः ॥५०॥

उन्हें देखकर संज्ञा भी तुष्ट तथा आनन्दित हो गयीं। उस शुक्रसंयोग तथा भूमि के गुण से अश्वारूढ़ कुमार उत्पन्न हुये। सूर्यदेव का जो रेतः जहाँ गिरा था, वह जगत् में रैवत नाम से प्रसिद्ध हो गया तथा वह चतुर्दश भुवन में नित्य पूजित हो गया॥४८-५०॥

प्लवन गच्छन् प्रयन् यस्माद्वसुमतयां यतस्ततः।
मनुर्यमो यमी चैव सावर्णिंश्च शनैश्चरः ॥५१॥
तपती चाश्विनौ चैव रेवन्तश्च रवेः सुताः ॥५२॥

वसुमति से धावन, गमन तथा संयमन के कारण मनु, यम तथा यमी, सावर्णि, शनि-ग्रह, तपती, अश्विनीकुमार-द्वय तथा रेवन्त—ये सब रवि के पुत्रगण हुये॥५१-५२॥

एवमेषा पुरा संज्ञा द्वितीया पार्थिवी स्मृता।
या संज्ञा सा स्मृता राज्ञी छाया या सापि निक्षुभा ॥५३॥

इस प्रकार इनमें पूर्व में जो थीं, वे संज्ञा थीं और जो द्वितीया थीं (छाया थीं) वे पार्थिवी कही जाती हैं। जो संज्ञा हैं, वे राज्ञी हैं और जो छाया है, वे हैं निक्षुभा॥५३॥

राजृ दीप्तौ स्मृतो धातुः राजा राजयते सदा।
अधिकं सर्वभूतेभ्यो राजते च दिवाकरः ॥५४॥
राजपत्नी तु सा यस्मात्तेन राज्ञी प्रकीर्तिता ॥५५॥

राज् धातु का अर्थ है—दीप्ति। जो सदा प्रदीप्त हैं, वे राजा एवं समस्त प्राणिगण के मध्य अधिक दीप्तिलाभ करते हैं। अधिक रूप से दीप्त होने के कारण वे राजा कहलाते हैं। संज्ञा राजपत्नी होने के कारण राज्ञी कहलाती हैं॥५४-५५॥

ते यं सञ्चालिता यस्माद् राज्ञा यत्तदुपाहतम्।
क्षुभ सञ्चलने धातुर्निक्षुभा तेन निश्चला ॥५६॥

राजा द्वारा सञ्चालित होने के कारण उन्हें ऐसा कहा गया है। क्षुभ धातु का अर्थ है—संचालन। अतएव निक्षुभा का अर्थ है—निश्चला॥५६॥