सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
पृष्ठ 111, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ेंदस्तों के लिए - मोटी सौफ़ तथा जीरा बराबर मात्रा में लेकर हल्का सा भून कर पीस ले, दिन में तीन बार सादे पानी के साथ सेवन करें।
गले की खराश - एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरका व थोड़ा सा संधा नमक मिलाकर गराये करें।
सर्दी - जुकाम, खांसी ठीक करने के लिए - 2 चम्मच शहद और उसके बराबर मात्रा में अदरक रस मिलाकर बार बार चाटें।
हिचकी आने पर - थोड़ा सा गर्म घी पी लेने से तुरन्त राहत
मुँह से दुर्गंध - भुना जीरा मुँह में डाले।
स्मरण शक्ति के लिए - दो अखरोट की गिरी के साथ दस किशमिश का सेवन
जोड़ों में दर्द - प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करना ।
तैलीय त्वचा के लिए - नींबू का रस तथा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएँ।
पेट के कीड़ों के लिए - अजवायन के चूर्ण को छाछ के साथ सेवन।
मुँह का बिगड़ा स्वाद ठीक करने के लिए - लौंग को मुँह में रखकर चूसें।
फोड़े - फुन्सियों हेतु उपचार - बेल की ताजी पतियों को अच्छी तरह धोकर पीसकर, फोड़े - फुन्सियों पर लगाकर पट्टी बाँधें।
[110]