भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 31, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 31
  • • सौफ, जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनायें तथा सुबह-शाम सादे पानी से लें आराम मिलेगा।
    • • आधा चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच शहद मिलाकर गर्म पानी के साथ प्रतिदिन सुबह लें।
    • • एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर, पानी में उबालकर पीयें।

❖ निम्न रक्त चाप

व्यक्ति के भोजन न करने से अथवा अधिक आयु होने से निम्न रक्त चाप होता है। यानि कि बुढ़ापे में सामान्य रूप से यह बीमारी होती है। पाचन तंत्र ठीक न होना, असफलता, निराशा और हताशा से निम्न रक्त चाप होता है। चक्कर आना, थकाना होना, नाड़ी धीरे चलना, मानसिक तनाव, हाथ पैर ठंडे पड़ना इसके लक्षण हैं।

  • • गुड़ पानी में मिलाकर, नमक डालकर, नीबू का रस मिलाकर दिन में दो – तीन बार पीयें।
  • • मिश्री में मक्खन मिलाकर खाये।
  • • पीपल के पत्तों का रस शहद में मिलाकर चाटें।
  • • कच्चे लहसुन का प्रयोग करें, एक या दो कली प्रतिदिन दांतों से कुचलकर खायें।

❖ हृदय में दर्द

आजकल की जीवन शैली में, व्यापार में, घर में तनाव के कारण यह रोग अधिक होता है। हृदय में धमनियों द्वारा रक्त संचार बराबर मात्रा में नहीं होता। धमनियों में रूकावट के कारण ही यह रोग होता है।

  • • कच्ची लौकी का रस थोड़ा हींग, जीरा मिलाकर सुबह-शाम पीने से तत्काल लाभ मिलता है।

[30]